सपने में बिच्छू का डंक मारना कैसा होता है जाने विस्तार से । दोस्तों सपने मे बिच्छू का डंक मारना एक तरह का बुरा और अशुभ सपना माना जाता है। रियल मे भी यदि हमें बिच्छू काट लेता है , तो बहुत अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। उसी तरह से यदि सपने मे भी बिच्छू काट लेता है , तो यह एक तरह का बुरा संकेत ही कहा जाएगा । यह सपना आमतौर पर आपको सावधान करने के लिए ही आता है। तो आइए हम बात करने वाले हैं , कि सपने मे बिच्छू काटने के अलग अलग मतलब क्या क्या हो सकते हैं।
sapne me bichhu ka dank marna शत्रु से धोखा मिलेगा ।
दोस्तों यदि आप एक इस तरह का सपना देखते हैं , जिसके अंदर आपको बिच्छू काट लेता है , तो इसका पहला मतलब तो यही होगा कि शत्रु की तरफ से आपको धोखा मिल सकता है , मतलब शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके कुछ छुपे हुए शत्रु हो सकते हैं। और यह शत्रु आपके जीवन को परेशानी मे डाल सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए ।
सपने मे बिच्छू का डंक मारना मतलब आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है ।
दोस्तों सपने मे बिच्छू का डंक मारना इस बात का भी संकेत देता है , कि आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। मतलब यही है , कि आपको ऐसी कोई खबर सुनने को मिल सकती है ,जिसके बारे मे आप नहीं चाहते हैं कि सुनाई दे । और उस खबर की वजह से आपको काफी दर्द सहन करना पड़ सकता है। खासतौर पर वह खबर आपको मानसिक रूप से दर्द देने का काम करेगी ।

आर्थिक नुकसान होने का खतरा ।
दोस्तों सपने मे बिच्छू का काटना इस बात का भी संकेत माना जाता है , कि आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी भी तरह से धन का नुकसान हो सकता है। जैसे कि धन खो सकता है या फिर धन आपका कोई हड़प भी सकता है। या कोई उधार लेने के बाद आपको धन वापस नहीं करेगा ।
बीमारी आने का खतरा ।
कुछ मान्यताएं यह भी कहती हैं , कि यदि आपको सपने मे बिच्छू काट लेता है , तो यह इस बात का संकेत देता है , कि आपको कोई ना कोई बीमारी पकड़ सकती है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वह बीमारी बिच्छू के डंक के समान दर्द दे सकती है। बाकी सपने मे बिच्छू काटने का मतलब अधिकतर नकारात्मक ही होता है। बस कुछ परिस्थितियों मे इसके असर को कम करके आंका जा सकता है। और बाद मे हम यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि लोग इसके बारे मे क्या सोचते हैं।
बिच्छू काटने के बाद भी कुछ ना होना ।

दोस्तों यदि आप सपने मे यह देखते हैं , कि आपको बिच्छू काट लेता है। और उसके बाद भी यदि आपको कुछ भी नहीं होता है। तो यह एक तरह से सकारात्मक संकेत माना जाता है। यह माना जाता है , कि आपके उपर परेशानी तो आने वाली हैं। मगर आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से उनसे उबर जाएंगे । मतलब वे परेशानी आपको अधिक नुकसान पहुंचाने मे सक्षम नहीं हो पाएंगी ।
हालांकि किसी भी भारतीय मान्यता के अंदर सपने मे बिच्छू काटने को शुभ नहीं माना गया है। जंहा तक मुझे इसके बारे मे पता है। बाकि यदि आप लोगों के अनुभव जानेंगे , तो इसके बारे मे और अधिक स्पष्टता के आधार पर जान पाएंगे कि सपने मे बिच्छू का डंक मारना कैसा होता है ? और लोग इसके बारे मे क्या क्या अनुभव कर चुके हैं ? बिना अनुभव के किसी सपने का कोई मतलब नहीं होता है। किताबी बातें रियल धरातल पर सही उतरनी चाहिए । वरना इस बकवास का कोई मतलब नहीं होता है।
सपने मे बिच्छू ने डंक मारा तो हुए पैसे चोरी ।

एक यूजर ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा , मैंने एक दिन सपने मे यह देखा कि एक बड़ा और काला बिच्छू मेरी हथेली पर काट रहा है। और मुझे बहुत अधिक दर्द हो रहा है। हालांकि मैंने इस सपने को इग्नोर कर दिया ,जैसा कि हम सभी अक्षर करते रहते हैं। हालांकि अगले 3 दिन के अंदर जब मैं पैसा लेकर कहीं पर जा रहा था , तो मेरी जेब कट गई और मेरे पैसे चोरी हो गये । असल मे यह सपना इस बात का संकेत था , कि आर्थिक नुकसान हो सकता है । मगर मुझे इसके बारे मे पता नहीं था , इसलिए यह नुकसान हो गया । यदि मैं सचेत होता , तो ऐसा नहीं हो पाता ।
सपने मे बिच्छू के डंक मारने के बाद आया बुखार ।

दोस्तों यह एक महिला का सपना है , जिसने इसके बारे मे सोसल मिडिया के उपर शेयर किया था । हालांकि प्राइवेसी के चलते नाम बताना उतना अधिक सही नहीं है। फिर भी हम आपको यह बता रहे हैं। मैंने सपने मे देखा कि एक बिच्छू ने मेरे पैर पर डंक मार दिया है। हालांकि उसके अगले ही दिन मुझे तेज बुखार शूरू हो गया और मेरी मां ने कहा कि मुझे बुरी नजर लग गई है। मगर मुझे समझ नहीं आ रहा था , कि सपने मे बिच्छू का काटना इतना अधिक भयानक हो सकता है ।
सपने में डंक खाया, और झगड़ा हो गया।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक दिन मैंने रात को सपना देखा कि एक काला बिच्छू मुझे पीठ पर काट रहा है। हालांकि मैंने इस सपने को बहुत अधिक सामान्य माना । मगर अगले ही दिन मेरे किसी करीबी दोस्त के साथ मेरा झगड़ा हो गया । हालांकि उस दोस्त ने मेरे साथ विश्वास घात किया था । मेरी पीठ पर बिच्छू का डंक मारना बस इसी बात का संकेत था , कि मेरा दोस्त मेरे साथ विश्वास घात कर रहा है।
जब सपने मे बिच्छू के डंक मारने के बाद मार दिया ।

एक अन्य यूजर ने अपने सपने के बारे मे उल्लेख करते हुए लिखा कि एक रात मैंने सपना देखा कि एक बिच्छू मुझे डंक मार देता है।उसके डंक मारने की वजह से मुझे बहुत अधिक दर्द हो रहा था , और मुझे इतना अधिक गुस्सा आया कि मैंने उस बिच्छू को मार दिया ।हालांकि मुझे कोई बुरी खबर तो नहीं मिली । मगर कुछ ही समय बाद मेरा नौकरी के अंदर परमोशन हो गया । जब मैंने अपनी दादी को इसके बारे मे बताया तो दादी ने कहा कि सपने मे बिच्छू को मारना शत्रु पर विजय प्राप्त करने के समान होता है।
बार बार बिच्छू के डंक मारने का सपना ।

एक ट्रक ड्राइवर ने का यह अनुभव है। जोकि दूर दूर अपने ट्रक से माल को ढ़ोने का काम करता था , उसने सपने मे तीन बार देखा कि उसको कोई बिच्छू डंक मार रहा है। हालांकि वह बार बार आने वाले इस सपने की वजह से काफी अधिक परेशान हो गया , मगर सपने का मतलब उसको कुछ पता नहीं था , उसके बाद उसके साथ काफी बुरा हुआ । उसके ट्रक का एक्सीडेंट हो गया और वह खुद भी घायल हो गया । उसके बाद उसे सारा माजरा समझ मे आ गया । सपने मे बिच्छू का काटना इस बात का संकेत था , कि वह सतर्क रहे उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा होने वाला है। मगर वह सतर्क नहीं रह सका ।
न्यूज रिपोर्ट या डॉक्यूमेंटेड अनुभव (ऑनलाइन फोरम से)
ScorpioAnxiety89 ने 2021 में एक पोस्ट लिखी।मैंने सपने मे देखा कि एक सफेद बिच्छू मेरे पैर पर डंक मार रहा है।और उसका दर्द इतना अधिक तीव्र था , कि मेरे मुख से चीख निकल गई ।और जागने के बाद भी मेरे पैर के अंदर दर्द काफी देर तक बना रहा ।उसके बाद मैं दूसरे दिन अपनी कार से किसी महत्वपूर्ण काम से जा रहा था । मगर मेरी कार का टायर पंचर हो गया । और इसकी वजह से मेरा काम सफल नहीं हो सका ।और शाम को घर लौटते समय जब मैंने अपने सोसल मिडिया अकाउंट को ओपन करने का प्रयास किया तो यह पता चला कि मेरा अकाउंट हैक हो चुका है। मेरे दादा-दादी ने बचपन में कहा था कि सफेद बिच्छू का सपना “छल या प्रतिष्ठा को नुकसान” का संकेत होता है।
दक्षिण भारत की एक लोककथा सपने का बिच्छू और साँप
दोस्तों दक्षिण भारत के अंदर एक लोककथा प्रचलित है। और इस लोक कथा को सांप और बिच्छू की लोककथा के रूप मे जाना जाता है।कहानी का सार कुछ इस तरह है। एक गांव के अंदर एक किसान रहता था , वह किसान एक रात को सपना देखता है , कि एक बिच्छू उसकी छाती के उपर डंक मार देता है। और इसको वह किसी तरह का बुरा होने का संकेत मानता है। अगले दिन जब वह खेत के अंदर जाता है , तो उसके बाद वहां पर एक सांप आ जाता है। फिर वह किसान उस सांप को मार देता है , मगर फिर लकड़ियों के अंदर से छुपे हुआ एक बिच्छू आकर उसको काट लेता है।यह लोक कथा काफी अधिक प्रसिद्ध है। इसका कारण यह है कि सपने को भविष्य की सूचना देने वाला माना गया है।
बार-बार एक ही व्यक्ति को बिच्छू काटता देखना।
एक महिला ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि मैंने कई रात लगातार यह देखा कि मेरी एक सबसे प्यारी सहेली को एक बिच्छू बार बार काट रहा है। और सहेली को काफी अधिक दर्द हो रहा था । मुझे समझ नहीं आ रहा था , कि इस सपने का मतलब क्या हो सकता है। मगर बाद मे मेरी सहेली ने खुद फोन करके बताया कि उसका रिश्ता जोकि काफी लंबे समय से चल रहा था , वह अब पूरी तरह से टूट चुका है।
बीमारी वाली स्थान पर बिच्छू काटा तो क्या हुआ ?
एक ब्लाग के नीचे किसी यूजर ने अपना एक कमेंट किया । उसने बताया कि एक बिच्छू उसकी बीमारी वाली स्थान पर बार बार काट रहा था ।उसे काफी अधिक दर्द महसूस हो रहा था । उसके बाद जब वह जागा तो दर्द और तेज होने लगा । और सहन भी नहीं हो रहा था । हालांकि इसके कुछ दिन बाद वह बीमारी ठीक होने लगी । इस सपने का मतलब मुझे कुछ भी समझ नहीं आया । मगर जंहा तक हम सोच पाते हैं। इस सपने का अर्थ भी नकारात्मक था , क्योंकि यूजर को बिच्छू काटे जाने के बाद दर्द और अधिक बढ़ गया था । हालांकि ठीक होने मे कुछ समय लगा था ।
डंक खाने के बाद मैं खुद बिच्छू बन गया।

दोस्तों एक फोर्म मे कमेंट मे एक यूजर ने लिखा कि वह सपना देखता है कि एक बिच्छू उसको डंक मार देता है। उसके बाद वह खुद भी एक विशाल बिच्छू के अंदर अंदर बदल जाता है। और दूसरों को काटना शूरू कर देता है। उसकी वाणी विषैली हो चुकी थी। हालांकि उस इंसान ने आगे लिखा कि वह कुछ ऐसे लोगों की संगत के अंदर फंसा था , जोकि उसको ही कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचा रहे थे , और उनकी वजह से उसके अच्छे रिश्ते भी दूर होते जा रहे थे । यह सपना बुरी संगत के असर को दिखाने के लिए आया था ।
सपने में हर व्यक्ति को एक ही बिच्छू काट रहा था।

एक शिक्षक ने अपने सपने का उल्लेख करते हुए बताया कि कक्षा के अंदर बैठे सभी बच्चों को एक चमकीला बिच्छू काट रहा था , और बच्चे कुछ भी नहीं बोल रहे थे , ना कोई भाग रहा था , ना कोई रो रहा था ।अगले दिन स्कूल में, उसकी कक्षा के लगभग 70% बच्चे एक दूसरे से बिल्कुल नहीं बोल रहे थे। पता चला कि दो समूहों में झगड़ा हुआ था । और वे अब किसी से बोल नहीं रहे थे । यह सपना इस बात का संकेत था , कि कक्षा मे कुछ बुरा होने वाला है। और यह सच भी हो गया ।
बिच्छू के काटने के बाद सपने में ही मैंने ज़हर पी लिया।
मैंने एक रात को बहुत ही अजीब सपना देखा । इसमे मैंने देखा कि एक बिच्छू मुझे काट रहा है। और इसकी वजह से मुझे काफी अधिक गुस्सा आ गया । मैंने बिच्छू से कहा कि तूने मेरे को अपना डंक मारा रूक तेरा सारा जहर मैं पी लेता हूं । और मैंने सपने मे वैसा ही किया ।कुछ समय से मेरा किसी के साथ झगड़ा चल रहा था । और अचानक से दूसरे पक्ष ने मुझे समझौता करने को कहा क्योंकि वह खुद भी समझोता करने के लिए राजी था । यहां पर यह इस बात का संकेत देता है , कि बिच्छू आपको काटेगा मगर आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता । आप दुश्मन से अधिक ताकतवर हैं।
सपने में बिच्छू काटने के बाद मेरी चोरी हुई चीज मिल गई।

एक यूजर ने अपने अजीब सपने को सांझा किया । यूजर ने सपने मे देखा कि एक बिच्छू मूझे काट लेता है। और उसके बाद मैं दर्द से झाड़ियों की तरफ भागा और वहां पर गिर गया । सपने में ही, झाड़ी के नीचे उसे अपना खोया हुआ पुराना कीमती पेंडेंट दिखाई दिया। और दूसरे दिन जब मैं झाड़ी में काम कर रहा था , तो मुझे वही खोई हुई अपनी चीज मिल गई । यह सपना मेरे लिए इस बात का संकेत था , कि जो दर्द या नुकसान मिला है , वह अब समाप्त हो चुका है। किसी भी सपने के अर्थ को समझना हमेशा जटिल ही होता है।
| दृष्टिकोण | अनुमानित प्रतिशत | मुख्य विशेषताएँ |
|---|---|---|
| अशुभ | 70% – 80% | पारंपरिक लोक मान्यताएँ, स्वप्न फल किताबें, सामान्य भय, विष/छल/शत्रुता का प्रतीक |
| तटस्थ / प्रतीकात्मक | 15% – 25% | मनोवैज्ञानिक व्याख्या, संदर्भ पर निर्भर, अवचेतन मन की अभिव्यक्ति |
| शुभ | 5% – 10% | दुर्लभ मामले, आध्यात्मिक व्याख्या, संकट पर विजय का संकेत |
नोट: यह डेटा ऑनलाइन चर्चाओं, फोरम और सांस्कृतिक अध्ययनों के रुझान पर आधारित अनुमान है। किसी राष्ट्रीय सर्वे पर आधारित नहीं है।
