Sapne Mein Kali Machli Dekhna- मछली जल में रहने वाला एक प्राणी है, जिसके शरीर पर शल्क (scales) पाए जाते हैं। अधिकतर मछलियाँ मीठे पानी के स्रोतों और समुद्रों में देखने को मिलती हैं। मछली की अनेक प्रजातियां होती हैं जो अपने अलग-अलग शारीरिक बनावट के आधार पर जानी जाती हैं। कुछ मछलियों के शरीर पर अधिक मात्रा में शल्क होते हैं, तो कुछ को उनके रंग के आधार पर अलग माना जाता है। जैसे कुछ मछलियों का शरीर सफेद होता है, कुछ का भूरा और कुछ का काला।
सपने में जब सफेद रंग की मछली को देखा जाता है तो वह सपना शुभ माना जाता है। और उसी तरह से काले रंग की मछली को देखने का एक अलग अर्थ होता है, जो कि सफेद मछली के सपनों के अर्थ से भिन्न होता है।
सपने में काली मछली देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Kali Machli Dekhna)
सपने में सफेद मछली को देखना शुभ माना जाता है, मगर यदि मछली का रंग काला हो तो यह सपना नकारात्मक अर्थ देता है, जिसके कारण इसे अशुभ कहा जाता है।

अगर सपने में दिखाई देने वाली मछली के काले रंग की बात करें, तो अधिकतर सपनों में काला रंग द्वेष, भय, उजाड़, परेशानियों और समस्याओं से जुड़े अर्थ देता है।
और इसी कारण से काले रंग की मछली को देखने के अनेक मतलब होते हैं, जैसे परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी, आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा, कोई दुखद घटना, दुखद समाचार का मिलना, परेशानियां या बाधाएं आदि। मगर इसका मतलब यह नहीं कि यह सपना पूरी तरह से अशुभ है। इसके बहुत सारे शुभ अर्थ भी होते हैं, जिनके बारे में हम नीचे बात करेंगे।
तो दोस्तों, एक काली मछली (Kali Machli) के सपने के अलग-अलग अर्थ होते हैं। आइए जानते हैं इन अर्थों के बारे में –
सपने में काली मछली देखने के विभिन्न मतलब
1. बुरी खबर प्राप्त होना
सपने में काली मछली देखना (Sapne mein kali machli dekhna) कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मुख्य कारण मछली का काला रंग ही है। और यही वजह है कि यह सपना किसी बुरी खबर की ओर संकेत करता है।
यह सपना बताता है कि आपको कोई ऐसी खबर मिलने वाली है जो कि दुखद होगी। यह बुरी खबर आपके काम या व्यवसाय से जुड़ी हो सकती है। इस परिस्थिति से निकलने के लिए आपको हिम्मत से इसका सामना करना होगा।
2. बुराई का दूर होना
दोस्तों, अगर आपने सपने में काली मछली को देखा है तो इसका एक मतलब यह भी हो सकता है कि आपके जीवन से कुछ ‘बुरा’ दूर होने वाला है। मगर इस स्थिति में मछली जीवित नहीं होनी चाहिए।
जीवन से जो बुराई दूर होने वाली है, वह किसी भी रूप में हो सकती है। जैसे आपके आस-पास के कुछ लोग जो आपके लिए बुरे हैं, वे आपके जीवन से दूर हो सकते हैं। यह भी हो सकता है कि आपके जो साथी आपका बुरा चाहते हैं, वे आपसे अलग हो जाएं। अतः यह सपना अच्छा संकेत भी हो सकता है।
3. भाग्य और धन की प्राप्ति
सपने में काली मछली देखने का अर्थ केवल नकारात्मक नहीं होता, बल्कि यह अच्छे अर्थ भी देता है। उन्हीं अर्थों में से एक है—भाग्य और धन की प्राप्ति। मगर दोस्तों, यह जानकर तुरंत खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह भाग्य और धन हासिल करने से पहले आपको काफी समस्याओं या परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। संघर्ष और परेशानियों का सामना करने के बाद ही आपको यह सफलता मिलेगी।
4. छोटे कार्यों को करना
दोस्तो, मानव हमेशा अधिक धन कमाने के लालच में रहता है और इस कारण वह बड़े-बड़े कार्य करता है ताकि उसे जल्दी अधिक धन मिले। मगर ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। काली मछली का सपना यह सलाह देता है कि बड़े कार्यों से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए पहले छोटे-छोटे कार्य करें और फिर बड़े कार्यों की ओर बढ़ें। ऐसा करने से आप जीवन में जल्द सफलता की ओर जा सकते हैं और किसी तरह का बड़ा नुकसान भी नहीं होगा।
5. जीवन में नई शुरूआत
सपने में दिखाई देने वाली काली मछली का एक मतलब यह भी होता है कि आप अपने जीवन में किसी तरह की नई शुरूआत करने वाले हैं। हो सकता है कि यह नई शुरूआत आपके जीवन को सफल बनाने के लिए हो, क्योंकि मनुष्य अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नई शुरुआत करता रहता है।
6. स्वस्थ संतान का जन्म
अगर सपने में काले रंग की मछली को देखा जाता है, तो इसका एक मतलब आपके घर में जन्म लेने वाली संतान से भी जुड़ा होता है। सपने का मतलब है कि आपका होने वाला बच्चा स्वस्थ होगा। उसे किसी तरह का रोग या बीमारी नहीं होगी। साथ ही, यह सपना यह भी कहता है कि बच्चा अपने साथ भाग्य और धन लेकर आने वाला है।
7. बाधाओं का सामना करना
काले रंग की मछली को सपने में देखना जीवन में आने वाली विभिन्न बाधाओं को दर्शाने का काम करता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कई तरह की रुकावटें आने वाली हैं और आपको इन बाधाओं का डटकर सामना करना होगा।
1. सपने में एक मृत काली मछली को देखना
अगर किसी को सपने में काली मछली मरी हुई नजर आ जाए, तो यह सपना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि आपको मालूम होगा कि काली मछली बुराई से जुड़ी होती है और उसके मर जाने का मतलब है कि बुराई खत्म हो गई है।
असल में, यह सपना संकेत करता है कि आप कुछ ‘बुरा’ खोने वाले हैं। हालांकि, उसे खोने पर आपको दुख हो सकता है, जैसे कोई बुरा दोस्त, बुरा साथी, या कोई गलत सौदा। आपको लग सकता है कि आपके साथ अच्छा नहीं हुआ, लेकिन बाद में आपको समझ आएगा कि जो कुछ भी आपके जीवन से गया, वह आपके लिए हानिकारक था। इसलिए आपको उदास होने के बजाय खुश होना चाहिए।
2. सपने में एक गर्भवती महिला काली मछली देखती है (Sapne mein kali machli dekhna)
अगर कोई गर्भवती महिला अपने सपने में काले रंग की मछली देखती है, तो उसके लिए यह सपना नकारात्मक नहीं होता। बल्कि गर्भवती महिला के लिए यह सकारात्मक संकेत है।
इसका मतलब यह है कि आपके गर्भ से जो संतान जन्म लेगी, वह पूरी तरह स्वस्थ होगी। इसके साथ ही वह संतान अपने भाग्य के साथ धन लेकर आने वाली है। अक्सर देखा गया है कि संतान के जन्म के साथ ही घर में आय के नए स्रोत या रुका हुआ धन आने लगता है।
3. सपने में बड़ी काली मछली देखना
मछलियों की अनेक प्रजातियां होती हैं, कुछ छोटी तो कुछ बड़ी। और यदि आपने सपने में सामान्य आकार की मछलियों की तुलना में बहुत बड़ी काली मछली को देखा है, तो यह सपना नकारात्मक अर्थ देता है।
यह सपना किसी दुखद घटना की ओर संकेत करता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई ऐसी घटना घटने वाली है जो आपके लिए दुख लेकर आएगी। आपको इस दुख का सामना करना होगा। अगर आप धैर्य से काम लेंगे, तो इस परिस्थिति को सकारात्मक दिशा में बदल सकते हैं।
4. एक पुरूष सपने में काली मछली देखता है
महिलाओं और पुरुषों के लिए इन सपनों के अलग-अलग मतलब होते हैं। अगर आप एक पुरुष हैं और सपने में काली मछली देखते हैं, तो यह आपके करियर से जुड़ा संकेत है।
सपना कहता है कि आपका करियर सही दिशा में चल रहा है। आप अपने काम को आसानी से पूरा करने में सक्षम हैं। जो काम अब तक अधूरे थे, वे भी पूरे होने वाले हैं और इसमें आपको मदद मिलेगी। संभव है कि आपके आस-पास के लोग ही आपके करियर में सहायता करें। आपको बस मेहनत के साथ काम करते रहना है।
5. सपने में काली मछली का पानी में कूदना
अक्सर मछलियाँ पानी में डुबकी लगाती हैं और बाहर उछलती हैं। अगर आपने सपने में काली मछली को ऐसा करते देखा है, तो यह आपके लिए शुभ संकेत है।
इसका मतलब है कि आप किसी विषम परिस्थिति या अपने किसी ऐसे व्यवहार से भी लाभ उठाने वाले हैं जो सामान्यतः सही नहीं माना जाता। आप अपने व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखेंगे, जिससे आपको लाभ होगा।
6. सपने में काली मछली को काटना
जब आप सपने में देखते हैं कि कोई काली मछली को काट रहा है, तो यह दर्शाता है कि आपका मूड खराब रहने वाला है। शायद आपके साथ कुछ ऐसा हो जो आपको पसंद न आए। यह भी हो सकता है कि अत्यधिक काम या नौकरी के तनाव के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाए।
आपको ध्यान रखना होगा कि मूड खराब होने पर आप अपने करीबी लोगों को भला-बुरा न कह दें।
7. एक विवाहित महिला सपने में काली मछली देखती है (Sapne mein kali machli dekhna)
यदि आप एक विवाहित महिला हैं और सपने में काले रंग की मछली देखती हैं, तो यह आपके लिए बहुत शुभ माना गया है।
इसका अर्थ है कि पति के साथ आपके संबंध बेहतर होते जा रहे हैं। समय के साथ आपका रिश्ता और अधिक गहरा और प्रेमपूर्ण होगा। एक विवाहित महिला की यह प्रमुख इच्छा होती है कि उसका दांपत्य जीवन सुखमय हो, और यह सपना उसी इच्छा की पूर्ति का संकेत है।
8. सपने में काली मछली का साफ पानी में तैरना
जब आप देखते हैं कि एक काली मछली तालाब या समुद्र के बिल्कुल साफ पानी में आसानी से तैर रही है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में एक नई शुरुआत होने वाली है। यह नई शुरुआत आपके लिए सही साबित होगी, ठीक वैसे ही जैसे मछली आराम से पानी में तैर पाती है।
9. सपने में काली मछली पकड़ने की तस्वीर देखना
बहुत से लोगों को मछली पकड़ने का शौक होता है। वे मछली पकड़ते हुए अपनी तस्वीरें भी लेते हैं।
अगर आप सपने में खुद मछली नहीं पकड़ रहे, बल्कि एक तस्वीर देखते हैं जिसमें कोई व्यक्ति काली मछली पकड़ रहा है, तो यह सपना आपको एक सलाह देता है। सपना कहता है कि सफल होने के लिए आपको अधिक से अधिक व्यावसायिक प्रोग्रामों या आयोजनों में शामिल होना चाहिए। वहां आपको अनुभवी लोग मिलेंगे जो आपको सही राय देंगे। इससे आपको एक उचित व्यवसाय या करियर की ओर बढ़ने का मार्ग मिलेगा।
10. सपने में मर रही एक काली मछली देखना

अगर आप सपने में देखते हैं कि एक काली मछली अभी जीवित है लेकिन मरने की कगार पर है, तो यह सपना अशुभ माना जाता है। यह दुर्भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है।
इसका मतलब है कि आने वाला समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा, यह सपना आपकी दबी हुई भावनाओं की ओर भी संकेत करता है। आपको सावधान रहना चाहिए और अपने दुर्भाग्य का डटकर सामना करना चाहिए ताकि भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।
11. मरी हुई काली मछली का पानी में तैरना
यदि सपने में एक काली मछली मर चुकी है लेकिन फिर भी पानी के ऊपर तैरती हुई नजर आती है, तो यह सपना एक मिश्रित संकेत देता है।
यह बताता है कि आपके व्यक्तित्व में कई नकारात्मक पहलू थे, जिनका आने वाले समय में खात्मा हो जाएगा। यह सपना कुछ ‘छोड़ने’ का संकेत भी करता है—संभवतः आपकी कोई बुरी आदत या नकारात्मक विचार जो अब आपसे दूर होने वाला है।
12. समुद्र में काली मछली देखना
समुद्र में काली मछली देखना शुभ और अशुभ दोनों अर्थ देता है।
अशुभ अर्थ: आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है, जिसके लिए सपना आपको पहले ही सावधान कर रहा है। यह आपके दैनिक जीवन या कार्यक्षेत्र से संबंधित हो सकता है। शुभ अर्थ: यह किसी खुशखबरी से भी जुड़ा हो सकता है। आपको कोई अज्ञात अच्छी खबर मिल सकती है।
13. सपने में काली मछली के साथ स्वयं का तैरना

अगर आप सपने में देखते हैं कि आप पानी में एक काली मछली के साथ तैर रहे हैं, तो यह सपना बहुत शुभ है।
यह धन प्राप्ति का संकेत है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन मिलने वाला है। हो सकता है आपके वर्तमान कार्य से लाभ हो या कोई नया प्रोजेक्ट मिले जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरे।
14. सपने में काली मछली को पकड़ना
अगर आप सपने में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं और अंत में काली मछली को पकड़ लेते हैं, तो यह बहुत अच्छा संकेत है।
सपना बताता है कि आपने जो योजना बना रखी है, उसे पूरा करने का अवसर आपको मिलने वाला है। आप सफलता की तलाश में थे और अब वह अवसर आपके सामने आएगा। आपको इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए और अपनी योजना को साकार करना चाहिए।
15. सपने में काली मछली को मारना

जब आप देखते हैं कि आप एक काली मछली को पानी से बाहर निकालकर मार रहे हैं, तो यह सपना अच्छा होता है। चूंकि काली मछली बाधाओं का प्रतीक है, उसे मारने का मतलब है कि आप अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। आप जल्द ही अपनी समस्याओं को दूर करने में सफल हो जाएंगे।
16. सपने में काली मछलियों का झुंड देखना
अगर आप बहुत सारी काली मछलियों को एक झुंड में देखते हैं, तो यह अच्छा नहीं माना जाता। एक काली मछली का मतलब एक बाधा है, तो झुंड का मतलब है—अनेक बाधाएं।
यह संकेत है कि आने वाला समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। यह आपके दुश्मनों की साजिश या जीवन में आने वाली कई रुकावटें हो सकती हैं। आपको इन बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद लेनी चाहिए।
17. सपने में काली मछली का साफ पानी में तैरना
यह सपना बताता है कि कभी-कभी जीवन में सफलता पाने के लिए ‘हाथ गंदे करने’ पड़ सकते हैं, यानी कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। जीवन के संघर्षों का सामना करते रहने से अंत में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। भले ही शुरुआत में कठिनाई हो, लेकिन अंत में आपको सफलता और शक्ति प्राप्त होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
दोस्तों, इस प्रकार सपने में काली मछली देखने के अनेक मतलब होते हैं। इनमें से कई बुरे संकेत देते हैं, लेकिन कई सपने बहुत शुभ भी होते हैं।
आप यह बताना न भूलें कि आपका सपना क्या था। कमेंट में अपना सपना शेयर करें, ताकि जब आपको उसका उत्तर मिले तो यह दूसरे यूजर की भी मदद कर सके।
सपने में सफेद भेड़िया वफादार दोस्त या छिपा हुआ दुश्मन? जानें हकीकत।
सपने में हाथी का बच्चा देखना कैसा होता है? जानिए इसके 9 मतलब
सपने मे सफेद हाथी देखने के मतलब और रियल अनुभव जानें क्या कहते हैं यह
