Headlines

सपने में हाथी का बच्चा देखना कैसा होता है? जानिए इसके 9 मतलब

अक्सर लोगों के मन में यह जिज्ञासा होती है कि सपने में हाथी का बच्चा देखना , sapne me hathi ka baccha dekhna कैसा होता है। हाथी एक ऐसा पशु है जो देखने में काफी विशाल लगता है और हाथी जितना बड़ा होता है, उतना ही खतरनाक भी होता है। मगर यह तभी संभव हो पाता है जब हाथी क्रोधित होता है। अगर हाथी क्रोधित नहीं है तो वह इतना खतरनाक नहीं होता है।

आपने देखा होगा कि बहुत से लोग हाथी को पालतू बनाए हुए हैं। तो आप समझ सकते हैं कि हाथी एक शांत प्राणी भी होता है, जो कि बिना किसी वजह के किसी भी मनुष्य को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

जिस तरह से अन्य जीव-जंतु संतानों को जन्म देते हैं, ठीक वैसे ही हाथी भी अपनी संतान को जन्म देते हैं। आपको बता दें कि हाथियों में जो मादा हाथी होती है, जिसे हम हथिनी कहते हैं, केवल वही बच्चे को जन्म दे सकती है। हाथी का जो बच्चा होता है, वह व्यस्क हाथी की तुलना में कम ताकतवर होता है और यह बात आप आसानी से समझ सकते हैं।

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाथी को जो भी पालतू बनाते हैं, तो अक्सर हाथी के बच्चे को ही पकड़ा जाता है क्योंकि उसे पालतू बनाना आसान होता है। अगर बच्चे को न पकड़ कर विशाल आकार वाले हाथी को पकड़ा जाता है और उसे पालतू बनाया जाता है, तो बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ जाता है।

कहा जाता है कि एक हाथी के बच्चे को बचपन में किसी रस्सी की सहायता से बांधा जाता है और उस रस्सी को वह तोड़ नहीं पाता है। जब वह बड़ा हो जाता है तो उसी रस्सी को वह नहीं तोड़ना चाहता क्योंकि तब तक उसे यह लगने लग जाता है कि वह उसे कभी नहीं तोड़ पाएगा।

सपने में हाथी का बच्चा देखना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के हाथी के बच्चे को हम अपने सपने के अंदर भी देख सकते हैं। मगर इसे सपने में देखने के जो मतलब होते हैं, वे कुछ अलग अर्थ देते हैं, जिसके बारे में सपना देखने वाले को पता होना आवश्यक होता है।

सपने में हाथी का बच्चा देखना: अच्छा या बुरा?

जब हम रात को आराम करने के लिए सोते हैं तो हम पता नहीं किस दुनिया में चले जाते हैं। हमें जो कुछ हमारे साथ नहीं हुआ है, वह भी दिखाई देने लग जाता है और इसी को सपने के नाम से जाना जाता है।

ऐसे ही आप एक दिन देखते हैं कि एक हाथी का बच्चा है। हालाँकि यहाँ पर आपको किसी भी तरह से हाथी का बच्चा देखने को मिल सकता है। तो इस तरह से जो सपना आता है, उसे देख कर सभी के मन में एक प्रश्न आता है कि क्या यह सपना अच्छा है या नहीं?

तो मित्रों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के सपने को शुभ और अशुभ दोनों तरह का माना जाता है। इस्लाम धर्म में इस तरह के सपने के बारे में कहा जाता है कि हाथी के बच्चे का सपना भयानक हो सकता है। मगर वहीं पर दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि यह सपना अच्छा हो सकता है। तो इस तरह से कहा जा सकता है कि इस सपने के दोनों तरह के मतलब हो सकते हैं।

सपने में हाथी का बच्चा देखने के अनेक मतलब

अगर आप अपने सपने में किसी हाथी के बच्चे को देखते हैं, तो इसका एक मतलब नहीं होता है बल्कि इसके अनेकों मतलब होते हैं। तो आइए जानते हैं उन मतलबों के बारे में:

1. चुनौतियां

वैसे सपने के अंदर कोई मनुष्य एक हाथी के बच्चे को देखता है तो इसका मतलब यह होता है कि उसके जीवन में चुनौतियां आने वाली हैं। वैसे आपको पता है कि जीवन में चुनौतियों का आना आम बात होती है, तो ऐसा हो सकता है। मगर इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि यह जो चुनौतियां हैं, उन्हें आप आसानी से पार कर सकते हैं। यह आपके लिए छोटी चुनौतियां होंगी। इसके साथ ही इन चुनौतियों को पार करने के बाद में आपके साथ अच्छा भी हो सकता है। तो आपको डरने की जरूरत नहीं है।

2. खुशी

अगर आप सपने में किसी हाथी के बच्चे को देखते हैं तो इसका एक मतलब यह भी होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। मगर आपको यह पता होना चाहिए कि कुछ मान्यताओं में हाथी को शुभ नहीं माना गया है। तो इस बात का मतलब यह होता है कि आपको खुशी से पहले किसी तरह की परेशानी या चुनौती देखनी पड़ सकती है। मगर इससे डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके जीवन में खुशियां आएंगी जो कि आपके सभी दुखों का अंत कर देंगी।

3. छोटी समस्या को नजरअंदाज करना

अगर आप सपने में किसी ऐसे हाथी को देखते हैं जो कि अभी बच्चा है, तो इस तरह के सपने को अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, इस तरह के सपने के बारे में कहा जाता है कि आपके जीवन में कोई ऐसी परेशानी है जो कि अभी छोटी है।

मगर आप उस परेशानी या समस्या को कुछ भी महत्व नहीं दे रहे हैं, यानी छोटी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। मगर आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इस तरह की छोटी समस्या समय के साथ-साथ बढ़ती जाती है। और एक समय ऐसा आ जाता है जब समस्या काफी अधिक बढ़ जाती है, तो उस स्थिति में यह छोटी लगने वाली समस्या खतरनाक हो जाती है। यह ठीक वैसे ही है जिस तरह से हाथी के छोटे से बड़े होने पर होता है।

1. सपने में हाथी के बच्चे के पैर के नीचे गिरना

अगर आप किसी तरह का सपना देखते हैं और आपको उसमें नजर आता है कि आपकी ओर कोई हाथी का बच्चा आ रहा है, मगर आप उस बच्चे के पैर के नीचे गिर जाते हैं, तो इस तरह का सपना अच्छा नहीं होता है।

क्योंकि इस तरह का सपना संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई ऐसी परेशानी आने वाली है जो कि आपके लिए घातक हो सकती है। मगर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह प्राणघातक नहीं होगी। आपको पता होना चाहिए कि यह एक हाथी का बच्चा है जिसमें विशाल हाथी के जितना वजन नहीं होता है। और यही कारण है कि यह सपना आपके लिए ज्यादा अशुभ नहीं बनता है।

2. सपने में किसी एक हाथी के बच्चे को देखना

अगर आप कभी जंगल की ओर सफर करते हैं तो आप देख सकते हैं कि वहां पर अनेक तरह के हाथी होते हैं। मगर आपको पता होना चाहिए कि उनके पास जाना खतरनाक हो सकता है। वहीं पर अगर आप कुछ ऐसा सपना देखते हैं कि उन हाथियों के बीच में कुछ छोटे बच्चे भी हैं, तो यह देखने पर ज्यादा प्यारे लगते हैं। मगर यह तो रही असल जीवन की बात।

अगर आप ऐसा कुछ सपने में देखते हैं जहां पर आप केवल एक ही हाथी के बच्चे को देखते हैं, तो यह सपना भी आपको काफी अच्छा लग सकता है। मगर मित्र, जिस तरह से आप सपने में यह देख रहे हैं तो आपको खुश नहीं होना चाहिए।

क्योंकि यह अच्छा सपना नहीं होता है। इस तरह के सपने के बारे में कहा जाता है कि आपके जीवन में किसी तरह की चुनौतियां आने वाली हैं। हालांकि चुनौतियां छोटी हो सकती हैं। इसका कारण यह है कि हाथी अभी बाल्यावस्था में है जिसके कारण से जीवन में आने वाली चुनौतियां भी छोटी हैं। और यह बात आपको समझनी चाहिए।

3. सपने में किसी हाथी के बच्चे को मारना

sapne mein hathi ka baccha aur hathi dekhna

अगर असल जीवन की बात करें तो आप हाथी के बच्चे को आसानी से मार सकते हैं क्योंकि वह बड़े हाथी जितना ताकतवर नहीं होता है। और यही कारण है कि आपको ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता।

मगर वहीं पर आप सपने में ऐसा देखते हैं जिसमें आप हाथी के बच्चे को मार देते हैं, तो इसका मतलब यह होता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को हार का सामना करवाने वाले हैं जो कि पहले ही आपसे काफी कमजोर व छोटा है। वैसे आपको उसे हार का सामना करवाने की जरूरत नहीं थी। तो इस कारण से हम इस सपने को शुभ या अशुभ नहीं कह सकते हैं।

4. सपने में हाथी के बच्चे पर तीर चलाना

अगर आप यह देखते हैं कि आप हाथी के बच्चे को मारने के लिए उस पर तीर चला रहे हैं और बार-बार तीर चला रहे हैं, जिसके कारण आप हाथी के साथ क्रूरता कर रहे हैं, तो इस तरह का सपना अच्छा नहीं कहा जाएगा।

क्योंकि इस तरह के सपने के बारे में कहा जाता है कि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो क्रूरता रखते हैं। और आपको अपनी क्रूरता पर काबू पाना चाहिए।

हालांकि हाथी को मारना (शिकार के संदर्भ में) अलग बात है, मगर आप उसके साथ क्रूरता कर रहे हैं, यह बात गलत है। क्योंकि आपको मालूम है कि वह एक-दो तीर से मर जाएगा, तो उस पर बार-बार तीर चलाते रहना अच्छा नहीं होता है। अगर ऐसा आप कर रहे हैं तो आपकी क्रूरता दिखाई दे रही है।

5. सपने में हथिनी का बच्चे को दूध पिलाना

असल जीवन की बात करें तो ऐसा हमेशा होता है। केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी अपने बच्चों से काफी प्रेम करते हैं। और इस बात को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि जब हाथी के बच्चे को भूख लगती है तो उसकी मां उसे दूध पिलाती है। ठीक वैसे ही जैसे कि इंसानों में होता है। मगर यह सब आप असल में न देख कर किसी तरह के सपने में देखते हैं तो इसका एक अच्छा सा मतलब होता है और उसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

वैसे इस तरह के सपने के बारे में कहा जाता है कि जल्द ही आपको अपनी माता से प्रेम या दुलार मिलने वाला है। वहीं पर अगर आपकी स्वयं की संतान है तो इसका अर्थ बदल जाएगा क्योंकि यहां पर आप स्वयं मां की भूमिका में हो सकती हैं। तो जिस तरह से हाथी की मां उसका ख्याल रख रही है, ठीक वैसे ही आपको अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा। ऐसा करना ही अच्छा होता है।

6. सपने में सुंदर हाथी का बच्चा देखना

अगर आप सपने में यह देखते हैं कि एक हाथी का बच्चा है जो कि देखने में इतना प्यारा या सुंदर लग रहा है कि आप उसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। आपका मन करता है कि मैं उसे अपने घर लेकर चला आऊं या उसके साथ खेलूं। मगर आपको खुश नहीं होना चाहिए।

क्योंकि कई मान्यताओं में इस सपने को नकारात्मक माना जाएगा। दरअसल इस तरह के सपने के बारे में संकेत होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कठिन परिस्थितियां आने वाली हैं और उनका सामना आपको करना होगा।

वैसे हाथी का बच्चा जितना सुंदर दिखाई दे रहा है, उतना ही नकारात्मक बन जाता है और जीवन में कठिन परिस्थितियों के आने की सूचना दे रहा है।

7. सपने में हाथी के बच्चे को पकड़ने की कोशिश करना

sapne mein chhota hathi ka baccha dekhna

असल जीवन में हाथी का बच्चा इतना अच्छा लगता है कि उसे पकड़ने का मन करता है और यह बात आपको जरूर मालूम होगी। अगर आप कभी जंगल के रास्ते से जाते हैं या चिड़ियाघर में जाते हैं, तो वहां पर किसी हाथी के बच्चे को देखते हैं तो आप उसे पकड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

मगर मित्र यह असल जीवन की बात है। अगर आप ऐसा कुछ सपने में देखते हैं जिसमें आपको नजर आता है कि एक हाथी का बच्चा है और आप उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आप यह भी देख सकते हैं कि वह आपसे दूर जा रहा है मगर आप बार-बार उसके पास जाकर उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। तो इस तरह से सपने में हाथी के बच्चे को पकड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।

दरअसल, यह सपना जीवन में आने वाली छोटी बीमारी का प्रतिनिधित्व करता है। जिसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन में कोई ऐसी बीमारी आने वाली है जो कि छोटी होगी। और बीमारी के छोटी होने का कारण यह है कि सपने में हाथी का बच्चा देखा गया है।

क्योंकि जिस तरह से हाथी का बच्चा छोटा होता है, ठीक वैसे ही यह बीमारी छोटी होगी। जिसके कारण से आपको कष्टों का सामना तो करना पड़ सकता है, मगर आप इस बीमारी को भी जीवन से दूर कर सकते हैं।

8. सपने में हाथी के बच्चे का पीछा करना

अगर आप सपने में देखते हैं कि एक हाथी का बच्चा है जो कि आपका पीछा कर रहा है, तो इस तरह के सपने को भी नकारात्मक माना जाता है।

जिसका मतलब यह होता है कि आने वाले जीवन में आपको किसी तरह की हानि हो सकती है। और इसमें भी हैरानी की बात यह होती है कि आपकी कोई ऐसा व्यक्ति हानि करने वाला है जो कि आपसे छोटा हो। शायद वह धन के मामले में आपसे छोटा हो सकता है या फिर उम्र में भी।

वहीं पर यह भी हो सकता है कि आपको किसी सत्ताधारी या शक्तिशाली व्यक्ति के पुत्र से हानि होने वाली हो, क्योंकि हाथी राजा या शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। मगर आपको ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हानि छोटी होगी, जिसमें आपका कम नुकसान होगा।

9. सपने में हाथी के बच्चे के साथ लड़ना

सपने में हाथी के बच्चे के साथ लड़ना

अगर आप सपने में यह देखते हैं कि आप हाथी के बच्चे के साथ लड़ाई कर रहे हैं। कभी आप उसे मारते हैं तो कभी वह आपको मारता है। तो इस तरह से सपने में देखने का मतलब यह होता है कि आने वाले जीवन में आपका किसी ऐसे व्यक्ति से सामना होगा जो कि आपसे कमजोर होगा। और कमजोर होने के कारण से आप उससे विजयी बन जाओगे। जिसका मतलब यह होता है कि आपका जिसके साथ झगड़ा होने वाला है, उससे आपको डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वह हाथी के समान अधिक ताकतवर नहीं है, बल्कि वह अभी छोटा है।

इस तरह से सपने में हाथी के बच्चे को देखने के अनेक तरह के मतलब होते हैं और उनके बारे में आपको पता होना चाहिए। आशा है कि आपको लेख पसंद आया होगा।

भारतीय मान्यताओं के अनुसार सपने में हाथी का बच्चा देखने का अनुभव

सपने का दृश्य (Dream Scenario)संभावित अनुभव/फल (Expected Result)
शांत हाथी का बच्चा देखनानई शुरुआत: यह जीवन में किसी नए और अच्छे काम की शुरुआत का संकेत है। इसे गणेश जी का आशीर्वाद माना जाता है।
हाथी का बच्चा घर में आनाधन और समृद्धि: इसे साक्षात् लक्ष्मी का आगमन माना जाता है। घर में बरकत और खुशहाली बढ़ने का अनुभव होता है।
बच्चे के साथ खेलनासंतान सुख: जिनके पास संतान नहीं है, उन्हें संतान प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के लिए यह ‘भीतर के बच्चे’ (Inner Child) की खुशी दर्शाता है।
हाथी का बच्चा पानी मेंभावनात्मक शांति: जीवन की उथल-पुथल शांत होगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
झुंड में छोटा हाथीसामाजिक प्रतिष्ठा: समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ता है। परिवार का सहयोग मिलता है।
क्रोधित या हमला करता बच्चाछोटी बाधाएं: कोई छोटी समस्या या अड़चन आ सकती है, लेकिन आप उसे आसानी से सुलझा लेंगे।
हाथी के बच्चे की सवारीसफलता: किसी प्रोजेक्ट या कार्य में आप धीरे-धीरे लेकिन निश्चित सफलता (Success) की ओर बढ़ेंगे।

सपने मे सफेद हाथी देखने के मतलब और रियल अनुभव जानें क्या कहते हैं यह

‌‌‌सपने में सफेद घोड़ा देखने के 17 मतलब sapne mein safed ghoda dekhna

सपने में शेर से लड़ने के 17 मतलब sapne mein sher se ladna

सपने में सियार देखना अर्थ, संकेत और शुभ-अशुभ फल (Sapne Me Siyar Dekhna)