आम का बांदा किस काम आता है-बांदा (Banda) एक प्रकार का परजीवी पौधा होता है। आमतौर पर क्या होता है , कि किसी कबूतर या फिर किसी और तरीके से किसी परजीवी पौधे का बीज आम के पेड़ पर गिरता है , तो वह उसके तने के अंदर धंस जाता है। और उसके बाद उसी पेड़ से पोषण लेने लग जाता है। और इसी को आम के बांदा के नाम से जाना जाता है।आम के पेड़ की डाल पर उगने वाला एक अलग ही छोटा पौधा या झाड़ ही ‘आम का बांदा’ कहलाता है।दोस्तों ज्योतिष के अंदर आम के बांदे कई सारे उपयोग होते हैं। और यहां पर हम आपको आम के बांदे के फायदे के बारे मे बताने वाले हैं। आइए जानते हैं , आम के फायदे के अलग अलग फायदों के बारे मे ।
aam ka banda kis kaam mein aata hai किसी शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए आम के बांदे का प्रयोग ।

दोस्तों यदि आपका कोई शत्रु आपको बहुत अधिक परेशान कर रहा है। और आप चाहते हैं , कि आपका शत्रु आपको परेशान ना करें। तो आम का बांदा काफी अधिक फायदेमंद हो सकता है। किसी शुभ नक्षत्र (विशेषकर रवि पुष्य या गुरु पुष्य योग) में आम के बांदे को निमंत्रण देकर घर लाएं। इसे गंगाजल और कच्चे दूध से धोकर धूप-दीप दिखाएं। उसके बाद आम के बांदे की छोटी सी लकड़ी को लाल कपड़े के अंदर लपेट लें और उसके बाद अपनी दाहिनी भुजा के अंदर बांध लें ।माना जाता है , कि ऐसा करने से आपके जो शत्रु होते हैं। वे शांत हो जाते हैं। और आपको परेशान करना भी बंद कर देते हैं।
कोर्ट कचहरी के अंदर जीत के लिए ।
दोस्तों यदि आपके उपर कोई मुकदमा चल रहा है , तो भी आम के बांदे का प्रयोग किया जा सकता है। माना जाता है , कि इसकी लकड़ी से बने ताबीज को आप अपनी दाहिनी भुजा के उपर बांध लेते हैं , तो इससे आपकी कोर्ट कचहरी के अंदर जीत मिलती है।आम के बांदे का प्रयोग किस तरह से करना है , तो उपर शत्रु वाला तरीका हम आपको बता चुके हैं। उसी तरह से आपको करना है। सेम विधि ही है।
रुके हुए काम बनाने और कार्य सिद्धि के लिए।
दोस्तों यदि आपका कोई भी काम यदि रूका हुआ है। और पूरा नहीं हो रहा है , तो आम के बांदे का प्रयोग किया जा सकता है। आम के बांदे को पीस कर आपको चुर्ण बना लेना होगा । उसके बाद उस चूर्ण के अंदर थोड़ा सा केसर और गोरोचन मिलाकर माथे पर तिलक लगाएं।और उसके बाद यदि आप किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले के अंदर जाते हैं तो बस तिलक लगाकर चले जाएं । ऐसा करने से आपका रूका हुआ काम पूरा हो जाएगा ।
बिजनेस के अंदर फायदे के लिए ।

दोस्तों यदि आपका कोई बिजनेस चल रहा है। और उसके अंदर समस्याएं आ रही हैं , जैसे कि कस्टमर का कम आना या फिर सैल्स नहीं निकल रही है , तो भी आप आम के बांदे को पीस ले और उसके अंदर गौरोचन और केसर मिलाकर तिलक लगाकर आफिस या फिर दुकान मे बैठ जाएं । ऐसा करने से आपका बिजनेस काफी अच्छा चलने लग जाएगा ।
आर्थिक तंगी दूर करने और धन आगमन के लिए।
दोस्तों यदि आपके घर के अंदर आर्थिक तंगी चल रही है। और धन के आगमन के अंदर समस्याएं आ रही हैं तो फिर आप यह उपाय कर सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी ।दीपावली, अक्षय तृतीया या किसी शुक्रवार के दिन आम के बांदे का एक छोटा टुकड़ा लेकर उसे पीले या लाल रेशमी कपड़े में बांधें। साथ में एक साबुत हल्दी की गांठ और एक चांदी का सिक्का या कौड़ी रखें।
इसको आपको अपने पूजा घर के अंदर रखना होगा । और उसके बाद महालक्ष्मी के मंत्रों से अभिमंत्रित करना होगा ।ऐसा करने से आपके घर के अंदर धन की समस्याएं दूर हो जाएंगी ।
ग्रहों की शांति (विशेषकर सूर्य और बृहस्पति) के लिए।
दोस्तों यदि आपकी कुंडली के अंदर गुरू या बृहस्पति काफी कमजोर है , तो फिर आम का बांदा काफी अधिक फायदेमंद हो सकता है।आपके मान सम्मान मे कमी आ रही है। या फिर उच्च अधिकारियों से आपका पंगा होता रहता है , तो आप रविवार या गुरुवार के दिन आम के बांदे को पीले धागे में बांधकर धारण करने की सलाह दी जाती है।
नज़र दोष से बचाने का काम करता है।

दोस्तों यदि आपके बच्चे को या फिर किसी को भी नजर दोष लगने से बचाना है , तो आम का बांदा काफी अधिक फायदेमंद माना जाता है। आम के बांदे की जड़ या तने का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे काले धागे में पिरो लें। और उसके बाद आपको यदि बच्चे को नजर दोष से बचाना है, तो उसके गले के अंदर डाल दें। ऐसा करने से बुरी नजर नहीं लगती है।
घर के अंदर बुरी उर्जा के प्रवेश को रोकने का काम करता है।
यदि आप बुरी ताकतों से अपने घर की सुरक्षा करना चाहते हैं , तो भी आम का बांदा काफी अधिक फायदेमंद होता है। आम के बांदे को काली डोरी के अंदर डालकर घर के मुख्य दरवाजे के उपर टांग देना चाहिए । मतलब लटका देना चाहिए । ऐसा करने से से आपके घर मे बुरी उर्जा नहीं आएगी ।
लोक मान्यताओं के अनुसार, बांदे को कभी भी लोहे के औजार से नहीं काटना चाहिए और न ही अचानक तोड़ना चाहिए। इसे लाने से एक दिन पहले शाम को पेड़ के पास जाकर चावल और जल अर्पित कर निमंत्रण दिया जाता है, और अगले दिन सूर्योदय के समय हाथ से तोड़कर या लकड़ी की सहायता से निकालकर लाया जाता है।
असली आम का बांदा मिलने मे समस्याएं ।
दोस्तों आम लोगों का यही अनुभव रहता है , कि आनलाइन बांदा जो मिलता है। वह अधिकतर नकली मिलता है। और असली बांदा वैसे भी दुर्लभ होता है। ऐसी स्थिति के अंदर अधिकतर बांदा जोकि बिकता है , वह आम पेड़ की लकड़ी होती है। इसलिए उससे कोई फर्क महसूस नहीं होता है।
आम के बांदा से जुड़ी लोगों की मान्यताएं ।
| वर्ग / धारणा | अनुमानित प्रतिशत (%) | लोग क्या मानते हैं? (मुख्य कारण और दृष्टिकोण) |
| 1. पूर्ण आस्थावान और ज्योतिष प्रेमी (अच्छा मानते हैं) | ~35% | इसे अत्यंत शुभ, दुर्लभ और चमत्कारी मानते हैं। इनका मानना है कि सही नक्षत्र में लाया गया बांदा शत्रु बाधा, कोर्ट-कचहरी और आर्थिक तंगी को दूर करता है। |
| 2. सशर्त या ‘आज़माने वाले’ लोग (मिला-जुला अनुभव) | ~30% | ये इसे न पूरी तरह सच मानते हैं न झूठ। इनका मानना है कि “नुकसान तो कुछ है नहीं, आज़माने में क्या जाता है।” इनमें से आधे लोगों को मानसिक शांति का अनुभव होता है, जबकि बाकियों को कोई फर्क नहीं दिखता। |
| 3. अनजान या तटस्थ वर्ग (कोई राय नहीं) | ~20% | खासकर शहरी और नई पीढ़ी के लोग, जिन्हें या तो यह पता ही नहीं है कि ‘बांदा’ क्या होता है, या फिर वे इन लोक मान्यताओं से कोई सरोकार नहीं रखते। |
| 4. किसान, बागवान और तर्कवादी (बुरा या बेकार मानते हैं) | ~15% | बागवानों के लिए यह एक ‘परजीवी रोग’ है जो आम के पेड़ को सुखा देता है। वहीं तर्कवादी इसे महज़ एक अंधविश्वास और ठगों द्वारा नकली लकड़ी बेचकर पैसे कमाने का ज़रिया मानते हैं। |
बंदर की खोपड़ी किस काम आती है , जाने इसके दुर्लभ रहस्य
बिल्ली ऊपर कूद जाए तो क्या होता है जाने इंसानों के रियल अनुभव
किचन मे कनखजूरा आने का रियल मतलब इंसानी अनुभव के साथ जानें।
दिवाली को देखा नेवला तो है किस्मत बदलने का संकेत ।
“नमस्ते, मैं हूं शंकर। शब्दों की दुनिया में मेरी यात्रा के एक दशक पूरे हो चुके हैं, जहां मैंने विभिन्न प्रमुख समाचार ब्लॉग्स के लिए लेखन किया है। लेकिन समाचार की औपचारिकता और तथ्यों के बीच, मेरे मन का एक कोमल कोना हमेशा से शायरी के लिए ही धड़कता रहा है।
मेरी कलम से निकली ये शायरी जिंदगी के हर रंग, हर एहसास – खुशी, गम, इश्क, और उम्मीद की कहानी कहती है। अगर आप भी शब्दों के जादू में विश्वास रखते हैं और शायरी पढ़ना अपनी दिनचर्या का एक प्यारा-सा हिस्सा मानते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
आपसे है मेरा निवेदन:
मेरे इस ब्लॉग पर आपका स्वागत है। यहां पढ़ी हर एक शायरी को अगर आपको लगे कि ये किसी के दिल को छू सकती है, किसी की जिंदगी में एक मुस्कान ला सकती है, तो उसे अपने फ्रेंड, यार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आइए, मिलकर शब्दों का यह सफर जारी रखें।
आपका अपना,
शंकर”
“10+ साल के लेखन अनुभव वाला एक शायर दिल। समाचार ब्लॉग्स की दुनिया के बाद, अब पेश कर रहा हूं आपके लिए दिल को छू लेने वाली शायरी। अगर आपको भी है शायरी से प्यार, तो जुड़े रहिए और अपने दोस्तों को भी बताइए। #Shayari #HindiPoetry”
