Headlines

दो मुंह वाला सांप क्या काम आता है, दो मुंहा सांप के 16 फायदे और चेतावनी

दो मुंह वाला सांप क्या काम आता है – रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa) जिसको अपने यहां पर दो मुंह वाला सांप के नाम से जाना जाता है। वैसे आपको बतादें कि इस सांप के रियल मे दो मुंह नहीं होते हैं। मगर पीछले वाला हिस्सा देखने मे मुंह जैसा ही होता है। और संकट के समय यह अपने पीछे वाले मुंह को भी उठा लेता है। जिसकी वजह से शिकारी कन्फयूज हो जाता है। यह एक तरह से इसकी सुरक्षा के लिए होता है। हालांकि दो मुंह वाले सांप की बाजार के अंदर कीमत करोड़ों मे होती है। जिसके बारे मे आप कई विडियो मे देख ही चुके हैं। लेकिन भारत के अंदर इस सांप को पकड़ना और बेचना या फोटो खींचना गैर कानूनी होता है। इसलिए आपको यदि यह दिखता है , तो इसको नुकसान पहुंचाने का प्रयास ना करें। हम जानकारी के लिए है। हम किसी भी तरह से सांप की तस्करी और शिकार का समर्थन नहीं करते हैं। असल मे इस सांप के महंगे बिकने के पीछे कई सारी अफवाहें हैं। जिसकी वजह से इसको महंगे दामों पर खरीदा जाता है। खरीदने वाले लोग मानते हैं कि यह फायदे हैं। लेकिन असल मे यह फायदे नहीं हैं।

रेड सैंड बोआ को पकड़ना या बेचना भारत में गैरकानूनी है। इसके लिए 7 साल तक की जेल हो सकती है । यह बात आपको समझ लेनी चाहिए ।

दो मुंह वाला सांप क्या काम आता है यह सांप धन वर्षा करवा सकता है ?

दोस्तों ऐसा माना जाता है , कि दो मुंह वाले सांप से धन वर्षा होती है। हालांकि हमें नहीं लगता है कि ऐसा कुछ होता है। मगर इस तरह की चीजों का लालच दिया जाता है। हकीकत मे ऐसा कुछ भी नहीं होता है। धन का इस सांप से कोई लेना देना नहीं होता है। हां यदि इस सांप को बेच दिया जाए तो जरूर हो सकता है। मगर भारत मे यह अपराध माना जाता है।

do muh wala saap kis kaam mein aata hai गुप्त खजाने का पता बता सकता है।

do munh wala pan se kya hota hai

दो मुंह वाले सांप के बारे मे यह भी कहा जाता है , कि यह आपको गुप्त खजाने का पता बता सकता है। हालांकि ऐसा हमने तो कभी देखा नहीं है। और अगर किसी को बताया है , तो बताना । मगर यह एक मान्यता है। और इसके चलते कई सारे लोग इस सांप को खरीदने के लिए राजी हो जाते हैं। आज तक ऐसा कोई  प्रमाण नहीं मिला है , कि यह गुप्त खजाने का पता बताया हो । मगर आपको पता ही है कि झूठ पर दुनिया चलती है , तो चल रही है।

धन के देवता कुबेर का वास ।

कुछ लोग दो मुंह सांप को इसलिए भी पालना पसंद करते हैं। क्योंकि माना जाता है , कि इसके अंदर धन के देवता कुबेर का वास होता है। इसलिए इसको पाला जाता है। हालांकि वे चाहते हैं कि यदि कुबेर जी उनके घर मे रहते हैं , तो उनकी तरक्की ही तरक्की होगी । और घर मे धन की कमी नहीं होगी ।

अनाज की कमी नहीं होती है।

कुछ मान्यताएं यह भी कहती हैं कि यदि आप दो मुंह वाले सांप को घर के अंदर रखते हैं , तो इससे आपके घर मे अनाज की तो कम से कम कोई कमी नहीं  होगी । आपके पास अनाज उबरता हुआ रहेगा । शायद पहले के जमाने की यह समस्या थी , जब लोगों के पास अनाज की कमी हो जाया करती थी। मगर मुझे नहीं लगता है , कि आज किसी के पास अनाज की कमी है।हां दो पैसा भले ही ना हो मगर अनाज की कमी नहीं है।अनाज की कमी नहीं होती है।

कुछ मान्यताएं यह भी कहती हैं कि यदि आप दो मुंह वाले सांप को घर के अंदर रखते हैं , तो इससे आपके घर मे अनाज की तो कम से कम कोई कमी नहीं  होगी । आपके पास अनाज उबरता हुआ रहेगा । शायद पहले के जमाने की यह समस्या थी , जब लोगों के पास अनाज की कमी हो जाया करती थी। मगर मुझे नहीं लगता है , कि आज किसी के पास अनाज की कमी है।हां दो पैसा भले ही ना हो मगर अनाज की कमी नहीं है।

काले जादू के अंदर होता है प्रयोग ।

देखिए मुझे तो कम से कम काले जादू के बारे मे पता नहीं है। लेकिन बताया जाता है , कि दो मुंह वाले सांप को कुछ बेरहमी तांत्रिक मार देते हैं। और उसके बाद इसके खून और मांस का प्रयोग काले जादू के अंदर किया जाता है। इसकी मदद से किसी को वश मे करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।  हालांकि उन गधों को यह पता नहीं होता है कि वशीकरण करने के और भी बहुत सारे तरीके हैं। फालतू मे किसी जीव की हत्या करना सही नहीं है। लेकिन निशाचरी तो निशाचरी ही होते हैं।

किस्मत को बदलने के लिए प्रयोग होता है।

असल मे दो मुंह वाले सांप का प्रयोग किस्मत को बदलने के लिए भी होता है। माना जाता है कि इस सांप से आपके  दिन फिर सकते हैं। मगर कैसे ? इसका हमारे पास कोई जवाब नहीं है। और शायद आगे भी कभी हो नहीं पाएगा । खैर इस तरह के सपने देखने वाले लोग इस सांप को महंगे दामों मे खरीदने की कोशिश करते हैं।

बुरी नजर से बचाव वाला माना जाता है।

दो मुंह वाला सांप क्या काम आता है - रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa)

कुछ लोग यह मानते हैं कि दो मुंह वाला सांप बुरी नजर से बचाने का काम करता है। अब यदि आपको बुरी नजर लगी है , तो क्या यह सांप ही बचाएगा । मगर लोग मानते हैं , तो मानते हैं। हम किसका मुंह पकड़ सकते हैं। मगर आप सिर्फ इतना जानें कि यह भी एक मान्यता है।

ग्रह की शांति के लिए ।

दोस्तों ग्रह तो होते ही हैं। और जब वे अशांत हो जाते हैं , तो जीवन बरबाद होना तय माना जाता है। उनकी शांति के लिए इस सांप की बलि दी जाती है। हालांकि यह एक क्रूर तरीका है। आप चाहे तो ग्रह शांत करने के लिए अन्य बहुत सारे उपाय हैं। उनको कर सकते हैं।

इसकी मदद से गायब होने की ताकत मिलती है।

कुछ तांत्रिक यह मानते हैं कि इस सांप की मदद से गायब होने की शक्ति हाशिल करी जाती है। हालांकि किस तरह से यह किया जाता है ? किसी को इसके बारे मे पता नहीं है। मगर ऐसा माना जाता है। और क्या पता किसी पुरानी किताबों के अंदर ऐसा कुछ दिया हुआ हो ।

इसके अंगों की मदद से भविष्य देखा जा सकता है।

यह दावा भी किया जाता है कि इस सांप के अंगों की मदद से भविष्य को देखा जा सकता है। हालांकि यह सब तांत्रिक मान्यताएं हैं। और इसकी मदद से भविष्य को देखना ठीक भी नहीं है। यह एक तरह से पाप का कर्म है। यदि आपको यह कहीं मिलता है , तो वन विभाग को सूचित कर सकते हैं। या फिर जाने दे सकते हैं।

यौन पॉवर को बढ़ाने मे प्रयोग होता है।

do muh wala saap kis kaam mein aata hai

दोस्तों खाड़ी और चीन जैसे देशों के अंदर दो मुंह वाले सांप को मर्दानगी बढ़ाने वाली दवा के रूप मे देखा जाता है। हालांकि इसकी मदद से मर्दानगी बढ़ती है या फिर नहीं बढ़ती है। इसके बारे मे कुछ कहा नहीं जा सकता है। मगर मान्यता तो है ही ।

कैंसर का ईलाज ।

ऐसी अफवाह है , कि यदि आप दो मुंह वाले सांप का प्रयोग जानते हैं , तो उसकी मदद से कैंसर का ईलाज हो सकता है। मगर वैज्ञानिक रूप से अभी यह चीजें सिद्ध नहीं हो पाई हैं। कि कोई दो मुंह वाला सांप किसी भी तरह से कैंसर का इलाज कर सकता है।

इसकी सूप से इंसान की उम्र बढ़ती है।

चीन जैसे देशों के अंदर यह माना जाता है , कि यदि आप दो मुंह वाले सांप की सूप को पीते हैं , तो आप जल्दी ही बुढ़े नहीं होंगे। और इसकी वजह से आपकी उम्र बढ़ जाएगी । मगर कितना सही है और कितना गलत इसके बारे मे हमें नहीं पता है।

नपुंसकता दूर करना ।

यह भी माना जाता है कि यदि कोई इंसान नपुंसक है , तो उसको दो मुंह का सांप का यूज करके दूर किया जा सकता है। मगर इसके तरीके के बारे मे बहुत कम लोगों को पता है। और यह बस मान्यता है , सच और झूठ के बारे मे नहीं पता ।

दिमाग को तेज करता है।

चीन मे यह मान्यता है , कि यदि इस सांप के अर्क को बच्चों को पिला दिया जाता है , तो उसकी मदद से बच्चों का दिमाग काफी तेज हो सकता है। मगर यह पूरी तरह से सच नहीं है। वैज्ञानिक रूप से अभी तक ऐसा कुछ साबित हुआ नहीं है।

do munh wala saamp सोना बनाने की क्षमता ।

इस सांप को लेकर एक अफवाह यह भी है , कि इस सांप के अंदर खास किस्म का एक तरल होता है। और उसकी मदद से सोना बनाया जा सकता है। अब आप ही बताएं कि ऐसा कोई तरल आज तक किसी जीव के अंदर निकला है , जोकि उसकी मदद से सोना बनाया जा सके ।

तो दोस्तों यह थी कुछ मान्यताएं । जिसकी वजह से इस सांप की कीमत काफी अधिक होती है। और लोग इसको खरीदने की कोशिश करते हैं।

दोस्तों अंत मे मैं आपको सिर्फ यही सलाह देना चाहूंगी की दो मुंह वाले सांप के चक्करों मे ना ही पड़ें तो अधिक बेहतर होगा । क्योंकि इसके फायदे भले ही आप मान लें। लेकिन एक बार यदि आप कानूनी लफड़े के अंदर फंस गए , तो उसके बाद वहां से आपका निकलना इतना आसान नहीं है। भारत मे न्याय पाने के लिए भी पैसा देना होता है जोकि एक तरह बहुत ही बड़ा दुर्भाग्य है।

दोमुंहे सांप को समाज किस नजरिए से देखता है?

❌ अंधविश्वास और लालच

समाज का एक बड़ा हिस्सा आज भी तांत्रिकों और अफवाहों के जाल में फंसा है। लोग मानते हैं कि इस सांप से धनवर्षा होती है, यह गड़ा खजाना ढूंढ सकता है, और इसके शरीर में एड्स जैसी बीमारियों का इलाज है। ये सभी दावे 100% झूठे और वैज्ञानिक आधार से रहित हैं।

✅ किसानों का सच्चा मित्र

जीवविज्ञानियों और जागरूक लोगों के अनुसार, ‘रेड सैंड बोआ’ पूरी तरह से विषहीन और शर्मीला जीव है। यह मुख्य रूप से चूहों और कीड़े-मकोड़ों को खाता है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने से बचती हैं। यह हमारे इकोसिस्टम के लिए बेहद जरूरी है।

दो मुंह के सांप के नाम पर ठगी के आंकड़े ।


दोस्तों यहां पर हम आपको कुछ आंकड़े दे रहे हैं , जोकि दो मुंहे सांप के नाम पर ठगी होने के मामले हैं। यदि आपको कोई भी दो मुंह का सांप बेचने की कोशिश करता है। तो फिर आपको सतर्क रहना चाहिए । और वैसे भी आप खुद इसकी सुचना पुलिस को दे सकते हैं।

दोमुंहे सांप के नाम पर ठगी के तरीके और आर्थिक नुकसान
वन्यजीव अपराध रिपोर्टों और पुलिस केस स्टडीज़ के आधार पर, इस अंधविश्वास में पैसा लगाने वाले 100% लोगों को आर्थिक नुकसान होता है। नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि ठग किस तरह से लोगों का पैसा लूटते हैं:
धन वर्षा और तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर ठगी 65% मामले
65%
आम सांप को ‘दोमुंहा’ पेंट करके लाखों में बेचना 20% मामले
20%
पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी और कानूनी खर्च में बर्बादी 15% मामले
15%
निष्कर्ष: इस व्यापार में कोई ‘फायदा’ नहीं है। जो लोग रातों-रात अमीर बनने के लालच में इसमें पैसा लगाते हैं, वे अंततः अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं या जेल जाते हैं।

आप भी डालते हैं तवे पर नमक तो इसके फायदे ही फायदे जानें और रियल अनुभव

घर मे शिवलिंग टूट जाए तो विपदा आएगी मगर टल जाएगी लोगों का अनुभव

neem ka banda kya hota hai नीम के बांदा के कमाल के फायदे जानें

क्या होता है चोर देवा जानें इसके अदभूत रहस्य और लोक कहानियां