नमस्कार दोस्तों आप कैसे हैं। आज हम बात करने वाले हैं कि बिल्ली आपके सिर के उपर से कूद जाती है, तो इसका मतलब क्या होता है। हमारे घर के अंदर बिल्ली तो आती ही है। कई बार वह उपर से कूद जाती है। हालांकि अधिकतर लोग इसको अशुभ संकेत के तौर पर ही देखते हैं। और आपकी क्या राय है ? इसके बारे मे हमें कमेंट बॉक्स के अंदर जरूर बताने का प्रयास करें ।
billi upar kudne se kya hota hai आपके काम मे रूकावट हो सकती है ।
दोस्तों यदि बिल्ली आपके उपर से कूद जाती है , तो इसका पहला मतलब यह होता है , कि आपके काम के अंदर रूकावट हो सकती है। आपका काम रूक सकता है। और आपको पता ही है कि इंसान का सबसे महत्वपूर्ण काम रूकता है , तभी तो उसको दिक्कत होती है।
धन का नुकसान हो सकता है।
दोस्तों बिल्ली के उपर से कूदने का एक नुकसान यह भी हो सकता है , कि आपको धन का नुकसान हो सकता है। मतलब यही है कि आपने यदि किसी को धन दिया था , तो वह अटक सकता है या फिर यह हो सकता है , कि आपका आने वाला पैसा डूब सकता है। तो एक बात और अपने खर्च को लेकर भी आपको नजर रखने की जरूरत है।
गुप्त शत्रु के षड्यंत्र ।
दोस्तों बिल्ली यदि काली है , और आपके उपर से कूद गई है , तो यह भी कहा जाता है कि आपका कोई ऐसा मतलब छिपा हुआ शत्रु है। जिसके बारे मे आपको कुछ पता ही नहीं है। और वह आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है। हालांकि यह सौफीसदी सच ही हो इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।
आप बीमार पड़ सकते हैं।
दोस्तों कई सारी मान्यताओं के अंदर यह भी कहा गया है , कि यदि आपके उपर से कोई बिल्ली कूद जाती है ,तो इसका मतलब यह है कि आप बीमार पड़ सकते हैं। कोई बीमारी आपको काफी अधिक परेशान कर सकती है।
आपको अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है।
दोस्तों कुछ प्राचीन मान्यताओं के अंदर यह भी कहा गया है , कि आपको किसी ना किसी अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है। और इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है।
देखिए यह पूरा चैनल और वेबसाईट विश्वास और मान्यताओं पर चलता है। तो यहां पर वैज्ञानिक जैसा कुछ नहीं होता है। यहां पर हम आपको कुछ किस्से बता रहे हैं। जोकि बिल्ली के सिर के उपर से कूदने से जुड़े हुए हैं। यह कई जगहों पर गांवों आदि के अंदर प्रचलित हैं। तो आइए जानते हैं। इनके बारे मे ।
दुकान की गद्दी पर बैठा दुकानदार और बिल्ली का कूदना।

दोस्तों गांव देहात के अंदर एक किस्सा सुनाया जाता है , कि एक दुकानदार अपनी दुकान के अंदर गदृदी पर बैठा हुआ , हिसाब कर रहा था , कि अचानक से न जाने कहां से एक बिल्ली आई और उसके सिर के उपर से कूद गई । इस बात को दुकानदार ने अपशकुन मान लिया । उसके बाद उसी दिन शाम को उसके गोदाम के अंदर एक छोटी सी आग लग गई । फिर क्या था कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा ।
सफर पर निकला मुसाफिर और अचानक छलांग ।

दोस्तों यह भी उस जमाने की बात है , जब लोग बैलगाड़ी के उपर सफर किया करते थे । एक मुसाफिर किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकल कर जा रहा था , तभी दीवार के उपर बैठी बिल्ली उसके सिर के उपर से कूद गई। उसके बाद उसे पता तो था कि यह अपशकुन है। लेकिन वह रूक नहीं सकता था , आगे चलते समय उसकी बैलगाड़ी का पहिया टूट गया और उसे काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा ।
नया मकान और बिल्ली का साया ।

दोस्तों यह किसी भी पुराना है। कहा जाता है ,कि एक दंपति ने एक बार नया घर बनाया और गृहप्रवेश किया ही था , कि रात को सोते समय बिल्ली उसके सर के उपर से कूद गई। यह घर के बच्चे के साथ हुआ था । कुछ समय बाद ही उनके घर के एक सदस्य को बीमारी का सामना करना पड़ा । और उसके बाद लोगों ने इसको बिल्ली के अपशकुन से जोड़ दिया ।
इसी तरह से कई लोग बताते हैं कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे और अचानक कोई आवारा या पालतू बिल्ली दुकान के काउंटर या उनके सिर के ऊपर से छलांग लगाकर निकल गई। इसके बाद उसी दिन या तो कोई ग्राहक से बड़ा झगड़ा हो गया या कोई कीमती सामान गिरकर टूट गया। लोग इसे संयोग मानते हैं, लेकिन पुराने लोग इसे उसी बिल्ली के कूदने के असर से जोड़ देते हैं।
बिल्ली सिर पर से कूदने की मान्यताएं ।
| दृष्टिकोण / सोच | अनुमानित प्रतिशत (%) | मुख्य कारण / विचार |
| अशुभ / अपशकुन मानने वाले (पारंपरिक सोच और बुजुर्ग) | 45% – 50% | ग्रामीण इलाकों और पारंपरिक शकुन शास्त्र को मानने वाले लोग इसे काम में रुकावट, मानसिक तनाव या किसी अनहोनी का संकेत मानते हैं। |
| इसे सिर्फ इत्तेफाक (संयोग) मानने वाले (तर्कवादी और न्यूट्रल लोग) | 30% – 35% | यह वर्ग मानता है कि अगर बुरा हुआ तो वह महज एक संयोग (Coincidence) था, बिल्ली के कूदने से उसका कोई लेना-देना नहीं है। |
| सामान्य हरकत / बिल्ली का स्वभाव (पेट लवर्स और आधुनिक युवा) | 15% – 20% | कैट ओनर्स इसे पूरी तरह खारिज करते हैं। उनके अनुसार यह बिल्ली की चंचलता, आलस या शॉर्टकट लेने की आदत है, इसका शुभ-अशुभ से कोई मतलब नहीं। |
तो दोस्तों यदि बिल्ली आपके सिर के उपर से कूद गई है। तो इससे घबराने की कोई बात नहीं है। यह आम हो सकता है। जैसा कि हमने आपको टेबल के अंदर बताया कि सिर्फ 50 फिसदी इसको मानते हैं। और बाकी लोग इसको इतेफाक के रूप मे देखते हैं। तो यह जरूरी नहीं है कि इसकी वजह से आपके साथ किसी भी तरह का बुरा हो सकता है। लेकिन फिर भी इसका मतलब यह नहीं है कि आप बेपरवाह होकर काम करने लग जाएं ।
आपको सतर्क होकर काम करना चाहिए । ताकि यदि कल कोई नुकसान भी होता है , तो फिर फायदे मे रह सकें।
बाकी यह लेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके बताएं । हम आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे। ताकि आपकी अधिक से अधिक मदद हो सके।
दिवाली को देखा नेवला तो है किस्मत बदलने का संकेत ।
किचन मे कनखजूरा आने का रियल मतलब इंसानी अनुभव के साथ जानें।
मंदिर मे उबासी आने का रियल मतलब खुद के अनुभव के साथ ।
घर में जोंक का आना शुभ या अशुभ जाने इंसानी अनुभवों से
मेरा नाम पूजा है। और मैं इस ब्लॉग पर ज्योतिष से जुड़े विषय ड्रीम और वशीकरण , को कवर करती हूं । मैं इससे जुड़ा एक चैनल भी चलाती हूं । आप हमसे जुड़ सकते हैं। इन चीजों के उपर लिखने का मुझे 5 साल का अनुभव है। ड्रीम और वशीकरण , ज्योतिषी की जानकारी दर्शकों को प्रदान करने का काम करती हूं । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप मुझे मेल कर सकते हैं। मैं आपकी मदद करने की कोशिश करूंगी । ,
poojagudeshar@gmail.com
