nind me hasna kaisa hota hai – मैं जब छोटी थी , तो एक बार अपने घर के अंदर अपनी बहन के साथ सो रही थी। सब कहते थे कि मेरी बहन नींद के अंदर काफी जोर जोर से हंसती है , हालांकि मैंने कभी सुना नहीं था , तो इसके बारे मे पता नहीं था । एक बार हमारी मॉम घर पर नहीं थी , तो हम दोनों बहन रात मे अकेली सो रही थी। तभी मुझे नींद के अंदर अचानक से तेज हंसने की आवाज आई मैं काफी डर गई । पहले तो मुझे लगा कि यह बस एक बकवास सा सपना है , और कुछ भी नहीं मगर लगातार आवाज आती रही तो मुझे अपनी आंख खोलनी पड़ी । और फिर देखा कि मेरी बहन हंस रही है। नींद खुलने की वजह से मुझे बहुत अधिक गुस्सा आया और मैंने अपनी बहन को उठाकर पटक दिया वह गुस्से मे बोली ……….. दी यह क्या कर रही है ?
तू जो रात मे डरावनी हंसी हंस रही है उसका क्या मैंने गुस्से मे कहा , तो वह बोली कब हंस रही हूं। क्योंकि उसको कुछ याद नहीं था ।
तो दोस्तों अक्सर कई लोगों को रात मे हंसने की आदत होती है।
दोस्तों नींद मे हंसने को लेकर अपने यहां पर कई सारी मान्यताएं मौजूद हैं। तो हम इनके उपर एक एक करते हुए चर्चा करने का प्रयास करते हैं ताकि चीजें आपको अच्छी तरह से समझ मे आएं ।
nind me hasna kaisa hota hai छोटे बच्चे का हंसना होता है शुभ ।
दोस्तों आपको बतादें कि छोटे बच्चे को भगवान का रूप माना जाता है। यदि वह नींद के अंदर हंसता है , तो उसको बहुत अधिक शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि यह सब भगवान का आशीर्वाद है। तो इसको आपको बुरा नहीं समझना चाहिए । हालांकि हंसी की स्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन अधिकतर मामलों मे छोटे बच्चे का हंसना अच्छा ही कहा गया है।
nind me hasna shubh ya ashubh अच्छी खबर मिलेगी ।
दोस्तों यह कहा गया है कि यदि कोई इंसान नींद के अंदर मुस्कुरा रहा है , तो यह एक तरह से अच्छी बात है। इसका मतलब यह है कि आपके घर के अंदर कोई ना कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। यदि हम रियल डेटा को देखें तो इस बात की पुष्टि होती है कि यदि आप नींद मे हंसते हैं , तो आपको कोई ना कोई अच्छी खबर मिलेगी । बाकी इंसानी अनुभवों की चर्चा हम नीचे करने वाले हैं।
घर मे आती है खुशियां ।

वहीं यदि कोई इंसान नींद मे सिर्फ मुस्कुराता है , तो यह एक बुरी बात नहीं है। यह एक बहुत ही अच्छी बात मानी जाती है। यह माना जाता है , कि ऐसा करने से आपके घर के अंदर खुशियां आती हैं। और यदि रियल अनुभवों के डेटा के बारे मे बात करें , तो यह भी काफी हद तक सही ही है। ऐसा होता है।
ठहाके लगाकर हंसना होता है बुरा ।
कुछ व्यक्तियों के अंदर यह स्थिति भी देखी गई है , कि वे नींद के अंदर ठहाके लगाकर हंसते हैं। यदि आपके यहां पर भी इस तरह का कोई इंसान है , जोकि नींद के अंदर ठहाके लगाकर हंस रहा है , तो यह एक तरह से काफी बुरी बात है। और यह संकेत देता है कि आपके जीवन के अंदर दुख आने वाले हैं।
बिना आवाज के हंसना ।
दोस्तों यदि कोई इंसान नींद के अंदर हंस रहा है , लेकिन उसके मुख से किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं निकल रही है , तो यह अच्छी बात नहीं है। यह इस बात का संकेत हो सकता है , कि आपके पास समस्या है। मतलब आपको या तो नजर लग चुकी है। या फिर आने वाले दिनों के अंदर आप किसी ना किसी तरह की मानसिक परेशानी का सामना करेंगे।
पितरों का आशीर्वाद भी माना जाता है।
कुछ जगह पर नींद के अंदर मुस्कुराने को पितरों का आशीर्वाद भी माना जाता है। हालांकि यदि कोई इंसान जोर जोर से नींद मे हंसता है या फिर डरावनी हंसी को हंसता है , तो यह पितरों का आशीर्वाद नहीं माना जाएगा ।
नींद मे हंसी को रोकने के क्या टोटके और उपाय कर सकते हैं ।
अब दोस्तों बात आती है , कि आप नींद के अंदर हंसते हैं या फिर आपके यहां पर कोई नींद के अंदर हंसता है , तो आप क्या टोटके और उपाय कर सकते हैं ? तो आप इसके लिए कई सारे उपायों को कर सकते हैं। आइए एक एक करके इसके बारे मे जानने का प्रयास करते हैं।
इसके लिए तकिये के नीचे चांदी का एक टुकड़ा रख सकते हैं। जिससे कि नींद मे हंसने की समस्या गायब हो जाएगी ।
कहते हैं कि यदि कोई इंसान नींद के अंदर हंसता है , तो सोने से पहले उसको मीठा खिला देना चाहिए । जिससे कि नींद मे हंसी आना बंद हो जाएगी।
जब महिला रात मे मुस्कुराई तो अच्छी खबर मिली ।
दोस्तों यह घटना उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की है । और इस महिला का नाम सुनिता देवी था ।परिवार वालों ने बताया कि एक रात अचानक उनकी नींद में हल्की मुस्कान देखी गई। अगले दिन उनके चेहरे पर एक अजीब सी शांति थी । और इसके ठीक एक सप्ताह के बाद महिला के भाई का फोन आया । महिला का वह भाई 15 साल से लापता था , और इसके बारे मे महिला को कुछ भी पता नहीं था । मगर यह एक तरह से खुशी की बात थी कि महिला को उसका खोया हुआ भाई वर्षों बाद मिल गया । तो कह सकते हैं कि इंसान नींद के अंदर मुस्कुराता है , तो अच्छी खबर मिलती है।
पितृ दोष से मुक्ति और नौकरी में पदोन्नति ।

सूरज कुमार की आदत थी कि वे नींद के अंदर हंसते थे । और बुरी तरह से हंसते थे ।उसके बाद उसके घरवालों ने इसके लिए कई सारे उपाय किये लेकिन उन उपायों से कुछ खास फायदा नहीं हुआ । उसके बाद किसी जानकार ने उनके पितरों को तर्पण करने का काम किया । उसके बाद उनकी यह बुरी हंसी बंद हो गई । और फिर वे एक दिन नींद के अंदर मुस्कुराए । उस मुस्कान के बाद उनकी अपनी कंपनी के अंदर तरक्की हो गई । जिस पद को पाने के लिए वे वर्षों से मेहनत कर रहे थे , वह उनको मिल चुका था , जोकि एक खुशी की ही बात थी।
बच्चे की हंसी के बाद लगी लॉटरी ।
दोस्तों यह अनुभव है महाराष्ट्र के एक दंपति का। उनका छोटा बेटा अक्सर सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय नींद में मुस्कुराता या हल्की हंसी हंसता था। हालांकि उनके अनुसार यह अशुभ नहीं था । मगर काफी अजीब था । फिर एक बार जब बच्चा सूर्य ग्रहण के समय काफी अधिक मुस्कुराया तो इसके अगले दिन एक लॉटरी वाले का फोन आया कि दंपति की लॉटरी लग चुकी है। वे इस लॉटरी के टिकट को खरीद कर भूल चुके थे । हालांकि यह कोई बहुत ही बड़ी रकम नहीं थी , लेकिन इससे उनको फायदा हुआ । और भगवान के उपहार को समझकर इसको रख लिया गया ।
गुजरात के दिनेश भाई दिवाली की रात मुस्कान और लॉटरी

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले दिनेशभाई पटेल ने एक लोकल अखबार को बताया कि दिवाली की रात उनकी पत्नी ने देखा कि वह नींद में मुस्कुरा रहे थे। और जब दिनेशभाई को उनकी पत्नी ने पूछा तो उनको कुछ याद ही नहीं था ।उसी दिन उनके पास दोपहर को एक फोन आया और कहा गया कि पहले उन्होंने जो लॉटरी खरीदी थी , वह सफल हो चुकी है। और उनको 20 हजार का इनाम मिल गया है। यह घटना सन 2019 के अंदर गुजरात समाचार के अंदर प्रकाशित हुआ था ।
लखनऊ की रूबी बेटी की मुस्कान और पिता की नौकरी
लखनऊ की रहने वाली रूबी (3 साल) रात में अचानक नींद में जोर से हंसने लगी। तब मां ने देखा कि उनकी बेटी हंस रही है , तो उनको लगा कि वे कोई अच्छा सपना देख रही है। जब बेटी नींद से जागी तो उनसे पूछा गया तो बेटी ने बताया कि उनके पापा सपने मे कई लोगों के बीच खड़े थे , और सब लोग वहां पर ताली बजा रहे थे । रूबी के पिता बृजेश कई महीनों से बेरोजगार थे और इंटरव्यू दे रहे थे। उसी दिन शाम को उनके पास फोन आया कि उनका चयन एक बड़ी कंपनी में मैनेजर पद पर हो गया है। यह घटना लखनऊ के एक लोकल चैनल पर 2021 में दिखाई गई थी।
बिहार के रामजी ठहाके लगाकर हंसे और अगले दिन हादसा।
हार के भोजपुर जिले में रहने वाले रामजी यादव (45) एक रात अचानक नींद में जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी ने उनको जगाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं जागे ।उसके बाद अगले दिन को जब वे बाइक से बाहर गए तो एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारदी । और इसकी वजह से वे काफी गम्भीर रूप से घायल हो गए । लगभग 3 महिने तक अस्पताल के अंदर भर्ती रहे ।
पंजाब के युवक की कहानी नींद में हंसा और दुर्घटना का शिकार।
दोस्तों पंजाब के रहने वाले युवक ने अपने अनुभव मे लिखा कि वह एक सपना देखते हुए काफी जोर जोर से हंस रहा था , उसकी मां ने भी उसको सपने मे हंसते हुए सुना था ।अगले दिन जब वह अपनी बाइक के उपर अपने किसी दोस्त के साथ जा रहा था , तो उनकी बाइक फिसल गई और इसकी वजह से उसके हाथे मे फ्रैक्चर हो गया।
उड़ीसा की बुजुर्ग महिला हंसी के बाद मौत ।
यह घटना ओडिशा के एक लोकल अखबार में छपी थी।उड़ीसा के एक गांव में एक बुजुर्ग महिला (करीब 80 साल) रात में सोते समय जोर से हंसी, फिर चुप हो गई। परिवार वालों ने सोचा कोई अच्छा सपना देख रही हैं।बाद में क्या हुआ: सुबह जब वह नहीं उठीं, तो देखा गया कि उनका निधन हो गया था। डॉक्टरों ने बताया कि शायद हार्ट अटैक से मौत हुई। गांव वालों का कहना है कि उनकी आखिरी हंसी ने सबको रुला दिया।
तो दोस्तों सपने मे हंसना अच्छा और बुरा दोनो ही तरह का संकेत हो सकता है। जिसके बारे मे हम आपको बता चुके हैं। यदि आपके मन के अंदर कोई सवाल है तो आप कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेेंगे।
घर पर दो मुंहा सांप दिखने के बाद क्या हुआ रियल इंसानों का दावा पढ़ें।
पहली होली ससुराल मे क्यों नहीं मनाई जाने इससे जुड़ी अजीब मान्यताएं ।
दांत दर्द दूर करने के मंत्र और टोटके व रियल इंसानों का अनुभव ।
घर मे दो मुंह वाला सांप दिखा तो होने वाले हैं माला माल आप भी ।
शिवमंदिर मे डमरू चढ़ाने के बाद क्या हुआ इन लोगों के साथ ?
मेरा नाम पूजा है। और मैं इस ब्लॉग पर ज्योतिष से जुड़े विषय ड्रीम और वशीकरण , को कवर करती हूं । मैं इससे जुड़ा एक चैनल भी चलाती हूं । आप हमसे जुड़ सकते हैं। इन चीजों के उपर लिखने का मुझे 5 साल का अनुभव है। ड्रीम और वशीकरण , ज्योतिषी की जानकारी दर्शकों को प्रदान करने का काम करती हूं । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप मुझे मेल कर सकते हैं। मैं आपकी मदद करने की कोशिश करूंगी । ,
poojagudeshar@gmail.com
