prem ka vilom shabd प्रेम का विलोम शब्द क्या होगा ?

प्रेम का विलोम शब्द, प्रेम शब्द का विपरीतार्थक शब्द है, प्रेम का उल्टा , prem ka vilom shabd

शब्द (word) विलोम (vilom)
प्रेमघृणा  
unnatiAvnati
  love    Hatred

‌‌‌प्रेम का विलोम शब्द ‌‌‌और अर्थ prem ka vilom shabd

‌‌‌‌‌‌प्रेम का विपरित नफरत है। ‌‌‌प्रेम की परिभाषा देना बहुत कठिन है। क्योंकि ‌‌‌प्रेम एक व्यापक शब्द है। और इसको किसी एक परिभाषा के अंदर नहीं बांधा जा सकता है। ‌‌‌प्रेम एक एहसास है । ‌‌‌प्रेम दिल से होता है दिमाग से नहीं होता है। आपके पास किसी के लिए अच्छी भावनाएं हैं और अच्छे विचार हैं तो ‌‌‌आपके मन मे उसके प्रति ‌‌‌प्रेम है।‌‌‌प्रेम आपकी किसी के प्रति मजबूत भावना हो सकती है। जब आप किसी से नीजी तौर पर जुड़ जाते हैं।वैसे ‌‌‌प्रेम सिर्फ प्रेमी प्रेमिका के बीच ही नहीं होता है। असल मे ‌‌‌प्रेम एक इंसान और जानवर के बीच भी हो सकता है।

प्रेम का विलोम शब्द

‌‌‌इस प्रकार से प्रेम के अनेक रूप होते हैं।लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए हर प्रकार का प्रेम अलग अलग होता है। पिता और पुत्र का प्रेम अलग होता है तो माता और पिता का प्रेम अलग होता है। लेकिन जब प्रेम शब्द बोला जाता है तो हमारे मन मे सिर्फ प्रेमी प्रेमिका का ही विचार आता है। ‌‌‌क्योंकि प्रेम का यही रूप सबसे अधिक चर्चा का विषय बनता है। क्योंकि यहां पर प्रेम का शुद्ध रूप नहीं होता है। इसके अंदर वासना होती है। और जहां पर वासना होती है तो यह इंसान के विवेक को नष्ट कर देती है।

‌‌‌अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेमिका की शादी नहीं होने पर प्रेमी ने खुद को फांसी लगाली या फिर किसी ने एकतरफा ‌‌‌प्रेम के अंदर खुद की जान लेली तो यह ‌‌‌प्रेम का शुद्ध रूप नहीं वरन वासना की विवेक शून्यता होती है।

‌‌‌यदि हम बात करें प्रेमी प्रेमिका के ‌‌‌प्रेम की तो इसके दो रूप होते हैं।एक तरह के ‌‌‌प्रेम को सच्चा ‌‌‌प्रेम कहा जाता है तो दूसरे को झूठा ‌‌‌प्रेम कहा जाता है। सच्चा ‌‌‌प्रेम वह होता है जब आपका साथी दुख के अंदर भी आपका साथ नहीं छोड़ता है। अक्सर लड़के अपनी प्रेमिका के साथ शादी से पहले अच्छी बातें करते ‌‌‌हैं लेकिन शादी के बाद उनका असली चेहरा सामने आ जाता है।लेकिन सच्चा प्रेमी वह होता है जो आपको हमेशा पसंद करता है।

‌‌‌और यदि हम बात करें झूठे प्रेम की तो यह बस आपका इस्तेमाल करता है। और जब काम पूरा हो जाता है तो आपको छोड़ देता है। अक्सर यह लड़कियों के साथ होता है। बहुत से लड़के लड़कियों के साथ संबंध बनाते हैं और उसके बाद छोड़ देते हैं। लड़कियां बेचारी कुछ नहीं कर पाती हैं। ‌‌‌उनके साथ धोखा हुआ होता है।वैसे भी आजकल कोई भी जिम्मेदारी से बचाना चाहता है। सब फायदा उठाना चाहते हैं।

‌‌‌इस प्रकार से आप झूठे और सच्चे ‌‌‌प्रेम के बारे मे जान सकते हैं। असल मे ‌‌‌प्रेम किया नहीं जाता हो जाता है पर असल मे जो ‌‌‌प्रेम करता है वही आगे जाकर सफल होता है क्योंकि उसको खुद पर नियंत्रण रहता है।

‌‌‌नफरत का मतलब

वैसे ‌‌‌प्रेम का उल्टा नफरत होता है।जब हम किसी से ‌‌‌प्रेम करते हैं और वह हमे धोखा देता है और यह हमे पता चल जाता है तो सारा ‌‌‌प्रेम समाप्त हो जाता है। और उसके बाद हम उससे नफरत करने लग जाते हैं। वैसे आज आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार इंसान कम ही मिलेंगे । अधिकतर इंसान बेईमान ‌‌‌ ही मिलेंगे ।कारण यह है कि आप अपने साथी को सिर्फ तभी धोखा नहीं देते हैं जब आप अनैतिक संबंधों को रियल मे स्थापित करते हैं वरन आप तब भी धोखा दे रहे होते हैं जब आप वैचारिक संबंध स्थापित करते हैं। और बहुत से लोग तो वैचारिक संबंधों ‌‌‌को महत्व देते हैं।

‌‌‌हालांकि ‌‌‌प्रेम मे धोखा देना इंसान के लिए संभव होता है। जब आप किसी जानवर से ‌‌‌प्रेम करते हैं तो जानवर आपको कभी धोखा नहीं देते हैं क्योंकि उनको बस खाने की और आपके ‌‌‌प्रेम की जरूरत होती है बाकी वो कुछ भी गलत नहीं करते हैं।

  • ‌‌‌जब आप किसी से ‌‌‌प्रेम करते हैं तो आप उसके बारे मे दिन रात अपने आप ही सोचने लग जाते हैं और आपके दिमाग से निकलती अद्रश्य तरेंगे । उस इंसान को प्रभावित जरूर करती हैं जिसके बारे मे आप सोचते हैं।
  • ‌‌‌‌‌‌प्रेम का नशा कोकिन के नशे के समान होता है।यदि आपने कोकिन लिया है तो आपको पता होगा कि इसका नशा कितना गहरा होता है। एक बार लत लगने के बाद यह छूटता नहीं है। ‌‌‌प्रेम भी कुछ इसी प्रकार से है।
  • ‌‌‌जब हमे प्यास लगती है तो हम पानी पीते हैं और भूख लगती है तो खाना खाते हैं भूख लगाना एक शारीरिक प्रोसेस है। उसी प्रकार से ‌‌‌प्रेम भी एक शारीरिक भूख होता है। इसका पूरा बॉयलोजिकल प्रोसेस होता है।
  • ‌‌‌जब हम ‌‌‌प्रेम मे पड़ जाते हैं तो अपने साथी को कष्ट मे देखने पर हमे कष्ट होता है।यदि आपको किसी के आंसू सहन नहीं हो पा रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप उसे ‌‌‌प्रेम करते हो । उसके आंसू देखकर आपके आंसू निकल जाना ही तो ‌‌‌प्रेम है।
  • ‌‌‌कुछ रिसर्च बताते हैं कि जो इंसान सुबह उठकर रोजाना अपनी पत्नी को किस करता है वह उम्र मे 5 साल अधिक जीते हैं । हो ना हो यह थ्योरी यह कहती है कि इंसान की उम्र पत्नी पत्नी के रिश्ते मे मौजूद प्यार से बढ़ सकती है।
  • ‌‌‌आपने देखा होगा कि कई लड़के ही लड़कियों से अपने प्यार का इजहार करते हैं । कारण यह है कि लड़के जल्दी ही अपने प्यार को पाना चाहते हैं जबकि लड़कियां प्यार का इजहार करने मे समय लगाती हैं।
  • ‌‌‌प्यार के अंदर ब्रेकअप होना भी कोई आम बात नहीं है। आजकल यह बहुत अधिक होता है।और विदेशों के अंदर तो रोज गर्लफ्रेंड बदली जाती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ब्रेकअप का दुख लड़कों को सबसे अधिक होता है।
  • ‌‌‌प्यार के अंदर जानवरों के लिए जिस प्रकार से मौसम मायने रखता है। उसी प्रकार से इंसानों के लिए भी मौसम काफी मायने रखता है।रिसर्च बताते हैं कि सबसे अधिक प्यार का इजहार नवम्बर के महिने मे होता है।
  • ‌‌‌क्या आपने सोच है कि पूरी दुनिया के अंदर एक दिन अपने प्रेमी के साथ कितने लोग डेट पर जाते हैं ? असल में एक दिन के अंदर 30 लाख से अधिक लोग अपने प्रेमी के साथ डेट पर जाते हैं।
  • ‌‌‌अकेलापन सबसे बुरा होता है। और कई बार अकेलेपन की वजह से इंसान सुसाइड कर लेता है।जिस इंसान को जिंदगी के अंदर प्यार नहीं होता है वह अकेलेपन का शिकार हो जाता है।

प्रेम का विलोम शब्द, प्रेम शब्द का विपरीतार्थक शब्द है, प्रेम का उल्टा , prem ka vilom shabd ‌‌‌लेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके बताएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *