दोस्तों यदि आप सपने मे घर जलता हुआ देखते हैं sapne me dusre ka ghar jalte dekhna , तो यह एक बहुत ही भयानक सपना माना जाता है। और यह सपना इस बात का संकेत देता है , कि कहीं ना कहीं आपको नुकसान होने वाला है। यदि आप समय पर नहीं चेते तो उसके बाद आपको भयंकर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। और यह आपके लिए पीड़ादायक भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं , सपने मे घर जलता हुआ देखने के अलग अलग मतलब के बारे मे विस्तार से ।
sapne me dusre ka ghar jalte dekhna बीमारी आएगी ।
दोस्तों यदि आप सपने मे घर जलते हुए देखते हैं , तो इसकी वजह से आपके यहां पर बीमारी आने का खतरा होगा । मतलब आपके घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। और हो सकता है कि कोई भयानक बीमार हो जाए , इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। आप इस बात को समझलें ।
जीवन मे आएगा दुख ।

सपने मे घर जलता हुआ देखना इस बात का भी संकेत प्रदान करता है , कि आपके जीवन के अंदर दुख आने वाला है। जीवन मे दुख लेना तो कोई भी नहीं चाहता है , मगर उसके बाद भी दुख आने का संकेत है। वह किस तरह का दुख हो सकता है ? इसके बारे मे हम आगे अनुभवों के अंदर विस्तार से बात करने वाले हैं।
sapne me khud ka ghar jalte dekhna आर्थिक नुकसान होने का खतरा ।
असल मे घर जलने के सपने के अंदर यह सबसे बड़ा पाइंट है। कि आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कहीं ना कहीं से आपको आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। और यदि आप पैसों का लेनदेन कर रहे हैं , तो बेहतर होगा कि आप चीजों को सोच समझ कर ही करें । ताकि समस्याएं ना पैदा हो जाएं ।
पारिवारिक कलह का खतरा ।
दोस्तों सपने मे घर जलता हुआ यदि आप देखते हैं , तो यह इस बात का संकेत देता है कि आपके परिवार के अंदर कलह हो सकती है। आपके परिवार मे रिश्तों मे तनाव होने का खतरा हो सकता है। इसलिए अपने रिश्तों को बचाये रखने का प्रयास करना चाहिए । ताकि समस्याएं कम से कम घर के अंदर आ सके ।
पितृ दोष का खतरा ।

घर मे नुकसान होने के सपने आमतौर पर किसी पितर दोष की वजह से भी आते हैं। इसका मतलब यह है कि आपके घर के अंदर किसी ना किसी तरह का पितर दोष है। और आपको अपने पितरों की शांति के लिए उचित उपाय करने की जरूरत हो सकती है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं , तो रियल लाइफ के अंदर भी आपको नुकसान का ही सामना करना पड़ेगा ।
किसी बड़ी अनहोनी के संकेत ।
घर मे आग लगते हुए देखना किसी बड़ी अनहोनी के संकेत प्रदान करने का कार्य करता है। यह इस बात का संकेत देता है , कि आपके यहां पर किसी ना किसी तरह की बड़ी अनहोनी हो सकती है। इसको लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए ।जैसे घर घर मे चोरी या फिर आग लगने या फिर मौत होने जैसे संकेत भी हो सकते हैं। बाकि हम आगे लोगों के अनुभवों से जानने का प्रयास करेंगे।
सपने का बुरा असर कम करने के लिए क्या करें ।
यदि आपको अपने घर मे आग लगने का सपना आता है , तो बेहतर यह होगा कि आप इस सपने के बुरो असर को कम करने के लिए कुछ उपाय करें । इसके लिए घर मे पूजा पाठ करने का काम करें । इसके अलावा आपको चाहिए कि आप दान पुण्य करें । इससे सपने का बुरा असर कम हो जाएगा ।
तो सपने मे घर मे आग लगने के यह थे अलग अलग मतलब हमनें इसके बारे मे विस्तार से जाना । अब हम यह जानने का प्रयास करते हैं , कि लोगों का इसके बारे मे क्या कहना है ? और लोग इसको लेकिन किस तरह के अनुभव करते हैं।
सपने मे जब घर मे आग लग गई ।

रितिका जोकि इंदौर की रहने वाली हैं। ने सन 2023 के अंदर एक फेसबुक ग्रुप के अंदर अपने अनुभवों को सांझा किया ।वह सपने देख रही थी कि उनके नानी के पुराने कोठी-स्टाइल के घर (जो अब खाली पड़ा है) की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकलती दिख रही थीं । और वह सपने मे खुद को बाहर खड़ी देखती है। मगर रियल मे वह कुछ बोल नहीं पा रही थी । अचानक से उसकी आंख खुल गई। और उस वक्त वह बुरी तरह से डरी हुई सी लग रही थी ।उसने इस सपने के बारे मे अपनी मां को भी बताया मगर सबने इसको नजर अंदाज कर दिया । इसके दो हफ्ते बाद उनके नाना के उस घर में वायरिंग की शॉर्ट-सर्किट की घटना हुई। मगर मकान खाली होने की वजह से नुकसान नहीं हुआ ।
जब सपने मे पुराने अखबारों को ढेर मे आग लग गई ।

विवेक ने (दिसंबर 2022) एक पोस्ट साझा की थी।मैंने सपने मे देखा कि हमारे पुराने घर के अंदर रखे हुए कुछ अखबारों के अंदर आग लग जाती है। और बाद मे वह आग स्टडी रूम तक फैल जाती है। और वहां पर उनकी एक बहन फंस जाती है। वे अपनी बहन को बचाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन कुछ हो नहीं पाता है। फिर उनको अपनी बहन की चीखें भी सुनाई देती हैं। बाद मे विवेक अपने पिता को इसके बारे मे बताते हैं , तो पुराने रूम की लाईट को ठीक करवाया जाता है। हालांकि यूजर ने बाद मे किसी तरह का बुरा होने का उल्लेख नहीं किया है।
कन्नौज की रहस्यमयी हवेली की आग (19वीं सदी की लोककथा)

लोककथाओं के अनुसार, ब्रिटिश काल में कन्नौज के एक जमींदार ठाकुर रणवीर सिंह ने लगातार सपना देखा कि उनकी पुरानी हवेली के अंदर आग लग गई है। और उनके पूर्वजों की मूर्तियां टूट रही हैं।और सपने मे उनको एक साधु चेतावनी दे रहा है कि आग का प्रकोप आने वाला है। कहा जाता है कि इस सपने को आने के बाद ठाकुर ने हवेली को सही करवाने का काम किया और हेवली मे आग की सुरक्षा के लिए उचित उपाये भी किये । 1892 के अंदर वहीं पर पास मे आग लग भी गई और वह हवेली तक पहुंच गई । मगर आग से सुरक्षा होने की वजह से हवेली को कोई अधिक नुकसान ना हो सका ।
भाटिया बंगला की एक घटना ।

दोस्तों भाटिया बंगला बुम्बई की है। और यहां पर एक बिजनेस मैन ने सपना देखा कि उसके बेड़रूम के नीचे तहखाने मे आग लगी हुई है। और उनकी मर चुकी मां उनको बता रही है कि खजाने को आग लगने से बचाना चाहिए । उसके बाद व्यापारी लक्ष्मीदास भाटिया जिसका नाम हमने बदल दिया है। ने अपने तहखाने की जांच करवाई तो यह पता चला कि सच मे बिजली के तारो मे नीचे दोष था । उसके बाद उनको सही करवाया गया । और आग लगने की घटना नहीं हो सकी । मगर यह हो सकता है , कि यदि उनको सही नहीं करवाया जाता तो आग लग जाती ।
सपने मे गैस फटने से आग लग जाना ।

Quora पर एक यूजर ड्रिमर नामक पेज पर लिखते हैं , कि मैने सपने मे देखा कि मेरे माता पिता के हैदराबाद वाले पुराने घर के अंदर सिलैंडर फट गया और उसकी वजह से रसोई घर के अंदर आग लग जाती है।और मैं अपनी मां को आवाज देकर बुला रहा था , मगर मेरी आवाज नहीं निकल रही थी। उसके बाद मैरी आंख खुल गई । फिर मैंने सुबह होने के बाद अपने माता पिता को रसोई को चैक करने को कहा तो पता चला कि गैस पाइप लीक है। यदि यह सपना मुझे नहीं आता तो हो सकता था , कि घर के अंदर आग लग जाती । और सब कुछ तहस नहस हो सकता है।
RaviSharma का सपना हमारे घर मे आग लग जाना ।
RaviSharma नामक यूजर लिखते हैं कि मैंने सपने मे देखा कि हमारे दिल्ली वाले घर के अंदर आग लग चुकी है और आग शुरू हुई बालकनी में रखे पुराने अखबारों से, फिर पूरे सोफे तक फैल गई। मैं और मेरी पत्नी दरवाजे की तरफ भागे, पर ताला जाम था। धुएँ की वजह से साँस घुट रही थी। और उसके बाद जब मैं जागा तो मुझे भी अपने सीने के अंदर जलन महसूस हुई । उसके बाद अगले दिन हमारे घर के पास वाले घर मे सचमुच आग लग चुकी थी , और यह सपना वास्तव मे सच हो गया था । संकट आना था तो आया ही ।
प्रिया ने सपने मे घर मे आग लगना देखा ।

प्रिया नामक यूजर ने लिखा कि हमारे गाँव (बिहार के मधुबनी जिले) के घर का छप्पर आग पकड़ रहा है। और मेरे दादाजी खिड़की से मुझे ईशारे कर रहे हैं। उसके बाद मैंने अपने घर के अंदर फोन किया तो पता चला कि घर का छप्पर बिजली के तारों के नीचे है। और वहां पर आग लगने का खतरा हो सकता है , तो हमारे घर वालों ने इसकी मरम्मत करना शूरू कर दिया ।
बार-बार आने वाला सपना – भूतिया आग

एक महिला (उम्र ~50), चेन्नई, जो अपने पारिवारिक बंगले में अकेले रहती हैं। और वह सपने के अंदर यह देखती है , कि उनके पुराने कुए से नीली रोशनी वाली आग निकलती है। और उससे जलता कुछ नहीं है। मगर वह खिड़कियों तक पहुंच जाती है। हालांकि कुआ पहले से ही बंद कर दिया गया था ।बाद मे काफी कुछ सर्च करने पर यह पता चला कि उनके घर के अंदर जमीन के नीचे से गैस का रिसाव हो रहा था । यही कारण था , कि महिला को आग सपने के अंदर ठंडी महसूस हो रही थी।
सपने मे आग मूर्तियों को जला रही है।

दोस्तों यह राजस्थान की एक घटना है। जिसके अंदर बाप और बेटे एक ही सपने को देखते हैं। इसके अंदर यह देखा जाता है कि घर का मंदिर वाला कमरा जल रहा है, लेकिन आग में से कोई आवाज़ या धुआँ नहीं निकल रहा। हर किसी ने सपने में देखा कि आग बुझाने के बजाय वे मूर्तियों को बाहर निकाल रहे हैं। और उसके बाद उन लोगों ने घर के मंदिर को चैक किया तो यह पता चला कि मंदिर के अंदर किसी तरह का शार्ट सर्किट था , और उसके बाद उन लोगों ने मंदिर से मूर्तियों को बाहर निकाल दिया ।यह सपना इस बात का संकेत था , कि शायद मंदिर मे किसी तरह का शार्ट सर्किट है।
सपने में घर जलना वास्तविक जीवन में विवाद (धन का नुकसान)

नितिन (लखनऊ) सन 2021 के अंदर एक अपने अनुभव को सांझा किया । उसने लिखा कि उनके दादा पुराने मकान की छत पर आग की लपेटों के अंदर घीरे हुए हैं।और उनके चाचा पानी की बजाय उनके उपर तेल डाल रहा है।सपने के एक हफ़्ते बाद, परिवार में जायदाद के बँटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया । और उसके बाद उसके चाचा ने गुप्त रूप से संपति का कुछ हिस्सा बेचने का प्रयास किया और बाद मे इसकी वजह से लगभग 25 लाख का नुकसान सहना पड़ा । इस तरह से यह काफी नुकसानदायी रहा । आमतौर पर यह सपना विश्वासघात होने का संकेत था ।
सपने में घर जलना वास्तविक में प्राकृतिक आपदा

यह दोस्तों केरल की घटना है। और केरल के अंदर सन 2018 के अंदर बाढ़ आई थी , उससे पहले की घटना है। इसके अंदर तीन अलग अलग लोगों ने सपने मे देखा कि उनके घर मे आग लग रही है। और लपटों के अंदर पानी आ रहा है। एक ने सपने मे देवी का क्रोधित चेहरा देखा । और कुछ समय बाद केरल मे बाढ़ आ गई ।और उनका घर सचमुच बाढ़ के पानी के अंदर बह गया । फिर जो सामान बच गया था , वह भी खराब हो गया । यह सपना एक तरह से चेतावनी था ।
सपने मे घर मे आग लगना मौत का संकेत ।
एक महिला (नाम गोपनीय), मध्य प्रदेश, Reddit पर साझा किया किया उन्होंने सपने मे देखा कि उनकी बहन का कमरा आग से जल रहा है। और आग का धुंआ कौवे का आकार लेकर उड़ रहा है। सपने में उसे एक आवाज़ सुनाई दी “तीसरा दिन, तीसरा घंटा।” उसके बाद 3 बजे ही उसकी बहन की कार का एक्सीडेंट हो गया और कार पूरी तरह से नष्ट हो गई। उसकी बहन तो नष्ट हो गई । मगर उसको भी काफी गम्भीर चोटें आई ।
सपने मे आग लगी तो घर मे हुई लड़ाई ।

प्रकाश (गुजरात) ने सपने मे देखा कि उनके घर के दरवाजे पर आग लग गई है। और पिता और भाई तलवारों से लड़ रहे हैं। खून की बूंदे आग मे गिरने से वह और तेज हो रही है।और इस सपने के आने के बाद ही पिता और भाई के बीच संपति को लेकर काफी भयानक विवाद हुआ बात कोर्ट कचहरी तक पहुंच गई। लंबा वितिय नुकसान हुआ । इस तरह से जन धन की हानि होने के बारे मे यह सपना पहले ही चेतावनी दे रहा था ।
यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप हमें कमेंट करके बताएं हम आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे ।
| विभाग | शुभ संकेत | अशुभ संकेत | संभावना |
|---|---|---|---|
| समग्र फल | परिवर्तन, नई शुरुआत | संकट, हानि | 20% / 80% |
| वित्तीय स्थिति | अप्रत्याशित लाभ | आर्थिक नुकसान | 25% / 75% |
| पारिवारिक स्थिति | पुराने विवाद सुलझना | कलह, तनाव | 30% / 70% |
| स्वास्थ्य | रोगों से मुक्ति | स्वास्थ्य समस्या | 35% / 65% |
| मानसिक स्थिति | मानसिक शुद्धि | तनाव, चिंता | 40% / 60% |
सपने मे खुद को डांस करते हुए देखना कैसा होता है जाने पूरी बात
सपने मे नाई को बाल काटते हुए देखना कैसा होता है जाने अनुभव
सपने मे शादी टूटना मतलब कुछ भयानक हो सकता है जानें पूरी डिटेल
सपने मे डाकू देखा तो हो सकती है भयानक तबाही जरा भी इग्नोर ना करें ।
सपने मे खून की उल्टी हो रही है तो बुरा होने का खतरा है सावधान
मेरा नाम पूजा है। और मैं इस ब्लॉग पर ज्योतिष से जुड़े विषय ड्रीम और वशीकरण , को कवर करती हूं । मैं इससे जुड़ा एक चैनल भी चलाती हूं । आप हमसे जुड़ सकते हैं। इन चीजों के उपर लिखने का मुझे 5 साल का अनुभव है। ड्रीम और वशीकरण , ज्योतिषी की जानकारी दर्शकों को प्रदान करने का काम करती हूं । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप मुझे मेल कर सकते हैं। मैं आपकी मदद करने की कोशिश करूंगी । ,
poojagudeshar@gmail.com
