sapne me khud ka pair kata hua dekhna ]दोस्तों यदि आप सपने मे खुद का पैर कटा हुआ देखते हैं। या किसी दूसरे का पैर कटा हुआ देखते हैं , तो इसको अशुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है ,कि आपके साथ कुछ ना कुछ बुरा होने वाला है। भले ही मनोवैज्ञानिक मान्यताएं बकवास करती हों । लेकिन भारतीय मान्यताओं के अनुसार यह सपना एक बुरा सपना ही माना जाता है। हालांकि यदि आप अपने दुश्मनों का सपने मे पैर कटा हुआ देखते हैं , तो इसको एक तरह से अशुभ संकेत नहीं समझा जाना चाहिए । तब आपको यह समझा जाना चाहिए कि आपके दुश्मन कमजोर हो रहे हैं।
sapne me khud ka pair kata hua dekhna धन हानि का खतरा ।
दोस्तों यदि आप सपने मे खुद का पैर कटा हुआ देखते हैं , तो इसको धन हानि का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि पैर चलने का प्रतीक माना जाता है। चलना लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत दे सकता है , कि आने वाले दिनों के अंदर आपको नौकरी के अंदर नुकसान हो सकता है। और यदि आप कोई बिजनेस कर रहे हैं , तो बिजनेस के अंदर नुकसान होने का डर बना हुआ रह सकता है। आप इस बात को समझलें ।

sapne mein pair kata hua dekhna मान-सम्मान में कमी।
दोस्तों भारतीय मान्यताओं के अंदर पैर को प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। वहीं यदि आप पैर के कटा होने के सपने को देखते हैं , तो यह इस बात का संकेत है , कि आने वाले दिनों मे आपके मान सम्मान के अंदर कमी आएगी । कुछ ऐसा विवाद हो सकता है , जोकि आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करेगा । आप इस बात को समझ लें । इसलिए ऐसा कोई भी काम करने से आपको बचना होगा ।
आपके काम मे बाधाएं आएंगी ।
दोस्तों यदि आप कोई नया काम शूरू करने जा रहे हैं , तो यह सपना इस बात का संकेत देता है , कि आपके लिए अभी मौसम अनुकूल नहीं है। इसलिए आपको नया काम शूरू करने से बचना होगा । बेहतर यह होगा कि अभी आप रूक जाएं। यदि आप अभी कोई नया काम शूरू करेंगे , तो उसके अंदर रूकावट आने का खतरा काफी अधिक होगा ।
यात्रा के अंदर कष्ट आएगा ।

यदि आप अभी हाल ही मे कोई यात्रा करने के बारे मे सोच रहे हैं। और यह सपना आता है। तो यह इस बात का संकेत देता है , कि आपकी यात्रा के अंदर कष्ट आने वाला है। इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए । क्योंकि आपके लिए यह परेशानी का सबब बन सकती है। हो सकता है , कि आपका एक्सीडेंट हो जाए । या यात्रा के अंदर असफलता हाथ लगे ।
परिवार पर संकट आ सकता है।
सपने मे खुद के पैर कटे हुए देखना । इस बात का भी संकेत देता है , कि आपके परिवार के उपर संकट आ सकता है। खास तौर पर परिवार के मुखिया के उपर संकट आने का खतरा हो सकता है , इसलिए बेहतर यही होगा कि परिवार के मुखिया को सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। यह सपना आपके परिवार की नींव के कमजोर होने और घर के अंदर कलह होने के बारे मे संकेत प्रदान करता है।
तो दोस्तों सपने मे खुद का पैर कटा हुआ देखना या अपने किसी का पैर कटा हुआ देखना एक तरह से अशुभ संकेत हो सकता है। कई बार इस तरह का सपना सच भी हो सकता है। जैसे कि यदि कोई इस तरह का सपना देखता है , तो उसका सचमुच उसका पैर कट सकता है। इसलिए इस तरह का सपना देखे जाने के बाद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
आइए अब जानने का प्रयास करते हैं , कि इस तरह के सपने देखने वाले लोग क्या कहते हैं। यह सपना आने के बाद लोगों के साथ क्या क्या हुआ है।
सपने मे खुद का पैर कटा तो आर्थिक परेशानी आई ।
एक युवक (उत्तर प्रदेश) ने एक ऑनलाइन फोरम पर सवाल पूछा था। कि मेरा दायां पैर घुटने के पास से कट गया था , लेकिन कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा था , मैं पेर कटा हुआ जमीन के उपर लेटा हुआ था । उस समय उस युवक के पिता की नौकरी छूट गई थी । और पिता के पास किसी तरह की कोई नौकरी नहीं थी । जिसके चलते घर के अंदर आर्थिक समस्याएं आने लगी । और सारा घर का भार उस युवक के उपर आ गया , जोकि अपने आप मे परेशानी का सबब बन गया था ।
धन के नुकसान का होना ।

दोस्तों एक छोटे व्यवसायी (गुजरात) ने अपने अनुभव के बारे में बताया। कि वह सपने मे देखता है , कि उसके पैर का तलवा कटा हुआ है। और वह लंगड़ाकर आगे बढ़ रहा है। और एक साधु उसको देखकर स्माइल कर रहा है। आमतौर पर पैर का तलवा कटना इस बात का संकेत था , कि उसका आय का स्त्रोत कमजोर हो रहा है। और उस बिजनेस मैन के उपर बैंक का कर्ज था , उसे यह लग रहा था कि यदि वह समय पर लोन को नहीं चुका पाएगा तो क्या होगा । आमतौर पर यह सपना उसको सतर्कता से चलने का संकेत दे रहा था । वरना उसकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।
सपने के तुरंत बाद की दुर्घटना

दोस्तों रितेश नामक एक यूजर ने अपने अनुभव के अंदर लिखा कि एक रात उसने सपना देखा कि उसका दायां पैर एक गाड़ी के नीचे आकर कट गया है। यह सपना आने के बाद वह काफी अधिक डर गया और परेशान हो गया । उसके बाद उसने भी इस सपने को हल्के मे लिया ।उसी दिन दोपहर में, वह अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते में एक जगह सीवर का ढक्कन खुला हुआ था। उसका दायाँ पैर सीधे उस खुले हुए गड्ढे में जा घुसा। पैर में गहरी चोट आई, हड्डी में मोच आई । यह सपना उसके लिए एक चेतावनी था , लेकिन युवक ने इसको नजर अंदाज कर दिया , जैसा कि हम लोग अक्सर कर ही देते हैं।
आर्थिक नुकसान का होना ।

एक दुकानदार ने सपने मे देखा कि उसका दायां पैर कट चुका है। और यह सपना देखने के बाद वह बहुत अधिक डर गया । मगर दुकानदार ने भी इस तरह के सपने को बहुत अधिक हल्के के अंदर लिया । इस सपने के आने के एक सप्ताह के बाद दुकान के अंदर 2 लाख की चोरी हो गई थी। दुकान के अंदर चोर छत को तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी और कीमती सामान को लेकर भाग गए ।
पारिवारिक विवाद में बढ़ोतरी

एक यूजर ने कोरा पर अपने अनुभव को लिखा कि उसने सपना देखा कि उसके दोनो पैर कटे हुए हैं। और कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। यह सपना देखने के बाद वह बहुत अधिक डर गया ।कुछ दिनों के अंदर उसके भाइयों के बीच जमीन और बंटवारे को लेकर काफी अधिक विवाद शूरू हो गया , और बात कोर्ट तक पहुंच गई । और इतना अधिक विवाद हो गया कि सारे रिश्ते टूट गए । जोकि वास्तव मे दोनो पैर कटने के समान ही था ।
करियर मे रूकावट आ गई ।

दोस्तों यह एक स्टूडेंट का सपना है। जिसने सपने मे देखा कि उसका एक पैर कट गया है। और इसकी वजह से वह परीक्षा हाल के अंदर आसानी से आगे नहीं बढ़ पा रहा है ।उसके बाद जब परीक्षा का रिजेल्ट आया तो उसके अंदर देरी हुई । और रिजेल्ट आने के बाद कट आफ की वजह से वह कोई बेहतर कमाल नहीं कर पाया ।वह सिर्फ कुछ अंकों से पीछे रह गया । जिसकी वजह से उसको अपना पूरा साल खराब होने का डर सताने लग गया ।
सपने मे खुद का कटा पैर देखने के बाद हुआ बीमार ।

दोस्तों एक 70 साल के बुजुर्ग ने सपने मे देखा कि उसका एक पैर कट गया है।और वह कट कर सड़क के उपर पड़ा हुआ है।लगभग दो हफ्ते बाद, उन्हें मधुमेह (डायबिटीज) की वजह से उसके पैर के अंदर संक्रमण हो गया । डॉक्टर ने इसको अमरजेंसी कहा और कहा कि उसकी दो उंगली को काटना पड़ेगा । जोकि अपने आप मे भयानक सपना था , और सच भी हो गया ।
महाभारत से संबंधित मान्यता।

भीष्म पितामह जब मौत की शैया पर लेटे हुए थे , और सूर्य के उतरायण होने की प्रतीक्षा कर रहे थे , तो उनके ही एक साथी ने सपने मे देखा कि उसका खुद का पैर कट चुका है। और अब वे अकेले हो चुके हैं। यह सपना इस बात का प्रतीक था कि भीष्म पितामह उनका एक सहारा था , और वह अब सहारा टूटने वाला है। और इस सपने के कुछ समय बाद ही वे शरीर को छोड़कर चले गए ।
एक प्रसिद्ध व्यापारी का अनुभव (कीर्ति कथाओं में)

20वीं सदी के एक जाने-माने गुजराती व्यापारी का उल्लेख कई स्वप्न व्याख्या की पुस्तकों में मिलता है। इस व्यापारी ने सपने मे देखा कि उसका दायां पैर कट चुका है। और खून जमीन के उपर गिर रहा है।इस सपने के बारे मे बिजनेसमैन ने अपने गुरू से पूछा तो पता चला कि उसको धन के मामले मे बड़ा नुकसान हो सकता है। तो बिजनेस मैन ने सतर्कता बरतते हुए ।व्यापारी ने तुरंत एक बड़ी जहाज़ी खेप रवाना करने का अपना फैसला टाल दिया और कर्ज़ लेने की योजना स्थगित कर दी। और कुछ समय बाद उसी मार्ग के अंदर एक भीषण तूफान आया और कई जहाज डूब गए । बिजनेसमैन की सतर्कता ने उसको बचा लिया ।
एक राजनीतिज्ञ के बारे में चर्चा।

दोस्तों यह बात है सन 1990 के दशक की एक वरिष्ठ राजनेता के सहायक ने अनुभव को सांझा किया ।चुनाव प्रचार के दौरान नेता के सहायक ने सपना देखा कि नेता का दायां पैर कट चुका है। और वे मंच से गिर रहे हैं। उसके बाद उसने अपने नेता की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया ।कुछ दिनों बाद, नेता की रैली के दौरान मंच का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। सौभाग्य से नेता उस सटीक स्थान पर नहीं थे । इसकी वजह से वे बचे रह गए ।
सामाजिक अपमान और प्रतिष्ठा की हानि।

विकास शर्मा नामक यूजर जोकि जयपुर के रहने वाले थे । ने सपने मे देखा कि बीच रोड़ पर उनके दोनों पैर कट चुके हैं। और पैर घसीट कर वह घर से चल रहा है। उसके बाद कुछ ही दिनों मे उसके उपर आफिस के अंदर चोरी का इल्जाम लगा दिया गया । और उसको नौकरी से निकाल दिया गया । इस गलत इल्जाम की वजह से उसको काफी नुकसान हुआ । और समाज के अंदर उसको बदनामी का सामना करना पड़ा ।
गंभीर बीमारी या शारीरिक कष्ट।

दोस्तों पटना की रहने वाली सरिता देवी ने सपने मे देखा कि उसके एक पैर से काले रंग का जहर बह रहा है। वह पूरे पैर के अंदर फैल गया है। और डॉक्टर उस पैर को काट रहे हैं। यह सपना आने के कुछ दिन बाद सरिता को साइटिका की समस्या हुई । और कुछ दिनों तक उसको बेड़ पर ही रहना पड़ा । और वह चल फिर नहीं सकी ।
आर्थिक बर्बादी और संपत्ति का विवाद।

राजेश खन्ना (पहचान गुप्त) लुधियाना के रहने वाले थे । ने सपने मे देखा कि उनका एक दाहिना पैर मशीन के अंदर फंसकर कट गया है। यह सपना काफी भयानक था । इस सपने के आने के बाद उनको यह समझ मे आ गया था , कि उनके साथ कुछ ना कुछ बुरा होने वाला है। इस सपने के कुछ दिन बाद ही उसके भाइयों ने धोखे से वसीयत बदल दी और उन्हें बिजनेस से बाहर कर दिया।
शादी का टूटना और कोर्ट कचहरी
गुरूग्राम के रहने वाले अमित ने अपने सपने के बारे मे बताया कि एक एक्सीडेंट के अंदर उसका एक पैर कट गया । वह उसको जोड़ने की कोशिश कर रहा है। मगर वह जुड़ नहीं पा रहा है।इस सपने के मात्र 2 हफ्ते बाद उसकी सगाई टूट गई । और लड़की ने उनके उपर झूंठा केस कर दिया । इस केस की वजह से उनको 2 महिने तक थाने के चक्कर काटने पड़ गए , जोकि अपने आप मे काफी बुरा सपना साबित हुआ ।
पिता का साया उठना ।
नितिन जाधव पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने सपने मे देखा कि वे अपने पिता के साथ चल रहे हैं। और अचानक से पिता का पैर कट जाता है। और फिर उनके पिता जमीन पर गिर जाते हैं। सपने के कुछ ही दिनों बाद उसके पिता को अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा। और उसके बाद पिता की मौत हो गई ।
तो दोस्तों यदि आप भी सपने मे खुद के पैर को कटा हुआ देखते हैं , तो यह सपना अशुभ संकेत प्रदान करने का काम करता है। यदि आपके मन मे कोई सवाल है ,या आपका कोई अनुभव है , तो नीचे कमेंट करके बताएं । हम आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे।
सपने मे पैर कटा देखने का असर अनुमानित ।
| श्रेणी | प्रतिशत | भारतीय मान्यता का प्रभाव |
|---|---|---|
| अशुभ संकेत | 90% | धन हानि, कार्यों में भारी बाधा, मान-प्रतिष्ठा में कमी, और परिवार के किसी बड़े सदस्य पर संकट। |
| शुभ संकेत | 10% | यह केवल तब शुभ है यदि आप किसी बंधन (कैद या कर्ज) में हों, तो यह उस कष्टकारी बंधन के टूटने का संकेत है। |
सपने में खुद को बच्चा होते हुए देखना शुभ होता है जाने इसके मतलब और अनुभव ।
सपने मे टूटा हुआ घर देखना होता है अशुभ जाने भारतीय मान्यताएं।
सपने मे कपड़े जलते हुए देखना अशुभ संकेत जाने रियल लोगों के अनुभव
सपने मे पुलिस का पकड़ना मतलब कुछ बुरा होने वाला है।
सपने में कुआं खोदना देखना कैसा होता है जाने पूरे मतलब पूरे विस्तार से
