sapne mein khud ka baccha hote hue dekhna kaisa hota hai- दोस्तों सपने मे खुद को बच्चा होते देखना काफी अच्छा सपना माना जाता है। यदि आप एक महिला हैं तो यह आपके लिए शुभ है। और यदि आप एक पुरूष हैं , तो भी आपके लिए यह सपना काफी अधिक शुभ माना गया है। यदि आप खुद को बच्चा होते देखते हैं , तो इसके कई सारे संकेत हो सकते हैं। बस बच्चा मरा हुआ पैदा ना हो । बाकि सब कुछ ठीक होता है। इस सपने के भी कई सारे मतलब हो सकते हैं। जिनके बारे मे हम एक एक करते हुए बात करने का प्रयास करते हैं। आइए जानते हैं , इसके बारे मे पूरे विस्तार से ।
sapne mein khud ka bacha paida hote dekhna अपार धन-संपत्ति का योग।

भारतीय स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई खुद को बच्चा पैदा करते हुए देखता है। तो यह एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। और यह माना जाता है , कि आने वाले दिनों मे आपके पास बहुत अधिक धन संपति आने वाली है। मतलब आपके पास धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। इसलिए यह सपना आपके लिए एकदम से शुभ संकेत है। आपको खुश हो जाना चाहिए ।
सपने में खुद को बच्चा होते हुए देखना नई जिम्मेदारी और सफलता ।
दोस्तों बच्चा पैदा करना एक जिम्मेदारी का काम होता है। इसलिए यह सपना इस बात का संकेत देता है , कि आने वाले दिनों के अंदर आपके उपर कोई बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है। या फिर आपको वह मिल सकती है। बड़े प्रोजेक्ट, नए व्यवसाय आपको मिल सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा । वरन इससे आपको फायदा ही मिलेगा । जोकि आपके लिए एक बहुत ही अच्छी बात है।
अधूरी इच्छाओं की पूर्ति ।

यह सपना इस बात का भी संकेत देता है , कि आने वाले दिनों के अंदर आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। आप जो काफी समय से चाह रहे हैं। वह अब पूरा हो सकता है। मतलब यह है कि आपकी इच्छा जोकि काफी समय से अधूरी रह रही है। वह पूरी हो जाएगी । और एक तरह से यह खुशी आने का ही संकेत है। कुल मिलाकर अच्छा है।
शुभ समाचार और खुशहाली ।
दोस्तों सपने मे खुद को बच्चा पैदा करते हुए देखना इस बात का भी संकेत है , कि आपको कोई ना कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जैसे कि आपके यहां पर रियल मे बच्चा हो सकता है। या फिर आपके यहां पर विवाह का प्रोग्राम हो सकता है। इसके अलावा आपके यहां पर नौकरी लग सकती है। और कोई भी खुशी का समाचार मिल सकता है। जोकि आपके लिए एक तरह से काफी अच्छा है।
यदि कोई पुरूष सपने मे बच्चा पैदा करते हुए देखे तो ।
दोस्तों यदि कोई पुरूष सपने मे बच्चा पैदा करते हुए देखता है , तो यह सपना वैसे तो काफी अजीब हो सकता है। मगर उसके लिए भी शुभ संकेत होता है , जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं। इस सपने का मतलब यह है कि आप आने वाले दिनों के अंदर असंभव कार्य को करेंगे । और इसकी वजह से आपको भारी मुनाफा होगा । जोकि आपके लिए एक अच्छी बात ही है।
बच्चा पैदा करने मे परेशानी ।
यदि आप सपने मे यह देखते हैं कि बच्चा पैदा करने मे आपको काफी अधिक परेशानी आ रही है। आप बहुत अधिक संकट महसूस कर रहे हैं। तो यह एक तरह से अशुभ सपना है। इसका मतलब यह है कि आपको सफलता तो जरूर मिलेगी । लेकिन आपको अधिक से अधिक परेशानियों को सहना होगा ।
यदि आप अविवाहित हैं।
यदि आप सपने मे देखते हैं कि आप बच्चा पैदा कर रही हैं । और आपका विवाह नहीं हुआ है , तो यह सपना भी अपने आप मे कोई बुरा सपना नहीं है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले दिनों मे आप किसी ना किसी तरह की कला के अंदर निपुण हो सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा संकेत है।
तो यह थे सपने मे बच्चा पैदा करने के मतलब और अब आइए जानते हैं , कि इस सपने के बारे मे लोग क्या क्या सोचते हैं । और इसके बारे मे विस्तार से चर्चा करते हैं।
सपने मे बच्चा हुआ तो मान सम्मान मिला ।
दिल्ली/लखनऊ के रहने वाले भारत के सबसे बड़े ज्योतिषियों में से एक, के.एन. राव ने कई बार अपने अनुभवों के अंदर सपने के फलों के बारे मे जिक्र किया है। वहां पर उन्होंने एक इंसान का अनुभव लिखा कि एक व्यक्ति को सपना आया कि उसको बच्चा हो रहा है। उसने इसको नोर्मल लिया मगर बाद मे उसी इंसान को राज्य स्तर पर सम्मान मिला । अक्सर आपको पता ही है कि बच्चे मान सम्मान का प्रतीक होते हैं। इसी तरह के अनुभव कई और लोगों ने भी सांझा किये हैं। आइए इसके बारे मे जानते हैं।
सपने मे बच्चा होने के बाद मिला बड़ा प्रोजेक्ट ।

अंजली एम. (Quora User और ब्लॉगर) बेंगलुरु, कर्नाटक ने अपने अनुभव के अंदर लिखा कि वह जब बहुत अधिक कठिनाइयों के दौर से गुजर रही थी , तो उसने सपने मे देखा कि वह एक बच्चा पैदा कर रही हैं। यह सपना आने के बाद उसके साथ कुछ अच्छा ही अच्छा हुआ । और इस सपने के आने के 15 दिन बाद उसे एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला था ।
सपने मे पुरूष खुद को बच्चा होता हुए देखता है।

प्रतीक सिन्हा (ऑनलाइन कम्युनिटी ‘The Dream Catcher’ पर साझा किया गया)पूणे के रहने वाले थे । ने लिखा कि एक दिन वे सपना देखते हैं कि उनको बच्चा हो रहा है। जागने के बाद इस सपने को देखकर वे काफी असहज हुए । मगर बाद मे उनके हाथ एक अच्छा प्रोजेक्ट लगा । कुल मिलाकर यह सपना उनके लिए एक नई शूरूआत का संकेत माना गया था ।क्योंकि उन्होंने एक विदेशी प्रोजेक्ट को लीड किया था । एक तरह से उनको अपनी पुरानी पहचान के खत्म होने और नई पहचान बनने के बारे मे अनुभव किया । यह सपना भी अच्छा साबित हुआ ।
सपने मे पैदा हुआ दिव्य बच्चा ।

राजीव मल्होत्रा, दिल्ली के रहने वाले थे , और वे अपनी नौकरी से काफी अधिक परेशान थे । लेकिन उनको समझ नहीं आ रहा था , कि वे क्या करें और क्या ना करें । एक दिन उन्होंने सपने मे देखा कि उनको एक बच्चा पैदा हो रहा है। मगर काफी अधिक कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। मगर जैसे ही बच्चा बाहर आता है , बच्चे की रोशनी से कमरा पुरा रोशन हो जाता है।
इस सपने के आने के बाद उन्होंने नौकरी को अलविदा कह दिया और उसके बाद एक नये बिजनेस की शूरूआत की थी। यह सपना उनके जीवन के अंदर बड़ा बदलाव लेकर आया था ।
सपने मे बच्चे के जन्म के बाद कर्ज कम हुआ ।

सरिता कुलकर्णी, पुणे ने एक ब्लॉग के अंदर लिखा कि उनके घर पर काफी कर्ज हो गया था , और उस कर्ज को उतारने के लिए घर को निलाम करने की तक की नौबत आ चुकी थी । इसकी वजह से काफी परेशान रहती थी। एक दिन सरिता ने सपने मे देखा कि वह अपने घर के आंगन मे एक सुंदर बच्ची को जन्म दे रही है। और उसकी मां उसके पास खड़ी है। उसके बाद कुछ दिनों मे हमें पता चला कि हमारी एक बीमा पॉलिसी मिच्यौर हो गई है। इसके अलावा पति की भी पदोन्नति हो गई है। कुल मिलाकर यह एक अच्छा संकेत था । और हमारा घर निलाम होने से बच गया ।
बच्चे के जन्म के बाद हुई किताब पूरी ।

पल्लवी रॉय, कोलकाता एक लेखिका थी । वे एक किताब लिख रही थी । और वह किताब पूरी नहीं हो रही थी। एक दिन वह सपने मे देखती है कि वह एक लाईब्रेरी के अंदर बैठी हुई है। और वहां पर उसे प्रसव पीडा शूरू हो जाती है। उसके बाद उसको एक बच्चे का जन्म होता है। उन्होंने लिखा कि यह सपना आने के बाद वह अपनी किताब को काफी तेजी से पूरा कर लेती है। और इस सपने की सबसे बड़ी बात तो यह थी , कि वह बच्चा जोकि पैदा होता है। वह पैदा होते ही बोलना शूरू कर देता है।
पल्लवी ने बताया कि जागने के बाद उनके अंदर एक अजीब सी ऊर्जा थी। उन्होंने अगले 15 दिनों में अपनी किताब के आखिरी 5 अध्याय पूरे कर लिए।
सपना देखने के बाद असंभव कार्य पूरा हुआ ।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला विकास सिंह ने अपने अनुभव के अंदर लिखा कि वह एक जमीन के मामले के अंदर कोर्ट के पीछले 10 साल से चक्कर काट रहा था । और उसके बाद भी मामला सुलझ नहीं रहा था । उसके बाद विकास ने सपने मे देखा कि उसको एक बच्चा हो रहा है। यह सपना काफी अधिक शर्मनाक था , मगर बाद मे किसी जानकार से इसके बारे मे पूछा तो पता चला कि यह एक तरह से शुभ सपना है। और आने वाले दिनों मे असंभव कार्य पूरा हो जाएगा । और हुआ भी वही सामने वाली पार्टी ने समझौता कर लिया ।
एक बिजनेसमैन का सपना ।
‘मुहम्मद इब्न सिरिन’ (Ibn Sirin) के ऐतिहासिक संदर्भ 8 वीं शताब्दी के आस पास वे कई सारे सपनो के अनुभव लेकर आते थे । एक अनुभव मे उनसे एक बिजनेसमैन ने पूछा कि उनको सपने मे खुद को बच्चा पैदा होते हुए देखा है। तो मुहम्मद ने कहा कि उसको ऐसी जगह पर धन मिलेगा जिसके बारे मे कल्पना ही नहीं की होगी । और हुआ भी वैसा ही थोड़े दिन बाद ही वह बिजनेसमैन एक धनी इंसानों के अंदर शामिल हो गया । मतलब उसको अच्छा खासा लाभ हुआ था ।
दाल मखनी और करोड़पति का सपना (पुनीत, लुधियाना)

पुनीत वैसे एक ढाबे के मालिक थे । एक रात उन्होंने सपना देखा कि वे एक बच्चे को जन्म दे रहे हैं। मगर बच्चा इंसानों का नहीं सोने का बना हुआ है। और यह सपना देखने के बाद पुनित काफी अधिक शर्मींदा थे । उसी दिन एक फूड चेन का मालिक उनके ढाबे पर रूका और पुनित की दाल मखनी उनको इतनी अधिक पसंद आई कि उन्होंने पुनित से पार्टनरशिप करने का आफर दिया ।कुल मिलाकर यह सपना एक तरह से बहुत ही शुभ सपना था ।
जब पायलट ने खुद को माँ बनते देखा (कैप्टन आर. शर्मा, मुंबई)

यह अनुभव एक पुरुष पायलट का है जिन्होंने एक एविएशन फोरम पर इसे लिखा था। उन्होंने देखा कि वह कॉकपिट में बैठे हैं। और अचानक से उनको प्रसव पीड़ा होती है। और फिर एक बच्चे को जन्म देते हैं। फिर उसको अपनी टोपी को पहना देते हैं।अगले दिन सच मे एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई और बच्चे का जन्म एरोप्लेन के अंदर ही करवाया गया । और बाद मे प्लेन की सुरक्षित और अमरजेंसी लेंडिंग करवाई गई ।
एग्जाम हॉल वाली डिलीवरी (स्नेहा, बेंगलुरु)

स्नेहा एक सीए (CA) स्टूडेंट थीं और पांच बार फेल हो चुकी थीं। और अब एक दिन उसने सपने मे देखा कि वह एक एग्जाम हाल के अंदर बैठी है। और वहां पर लिखने की बजाय एक बच्चे को जन्म दे रही है। और सब लोग तालियां बजा रहे हैं। स्नेहा को लगा कि वह फिर से फैल होगी । तो घरवाले बहुत ही जल्दी उसकी शादी करवादेंगे । मगर रियल मे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ । जब रिजेल्ट आया तो स्नेहा पास हो चुकी थी। उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा ।
भूतिया घर और नया जीवन” (एक गुमनाम यूजर, केरल)

एक महिला जोकि एक भूतिया घर के अंदर रहती थी , उसने सपने मे देखा कि वह एक पुरानी दिवार को तोड़कर एक बच्चे को जन्म दे रही है। यह सपना उसके लिए अजीब था । और उसे यह समझ नहीं आया था कि यह सपना क्यों आया ।उसके बाद उसने घर की मरम्मत करवाने का फैसला किया तो खुदाई के दौरान जमीन के अंदर सोने के सिक्के मिले । और बाद मे जब उन सिक्कों को बेचा गया , तो काफी पैसा महिला के पास आ चुका था । और उसकी मदद से उसने नया घर लिया ।
पेंटर और उसकी बोलती तस्वीर (विक्रम, जयपुर)
विक्रम एक पेंटर का काम करते थे । एक दिन उन्होंने सपने मे देखा कि वह एक पेंटिंग कर रहे हैं। अचानक से वह पेंटिंग एक असली बच्चे के अंदर बदल जाती है। और उन्होंने उसे गोद लेलिया । कुल मिलाकर विक्रम के लिए यह सपना काफी अधिक शुभ रहा ।विक्रम ने जागने के बाद ठीक वैसी ही एक पेंटिंग बनाई। वह पेंटिंग एक बड़ी प्रदर्शनी में लाखों में बिकी और उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया।
सपने मे बच्चे पैदा करने के अनुभवों के बारे मे और सपने मे बच्चा पैदा होना देखना जैसे चीजों के बारे मे हमने विस्तार से जाना उम्मीद करते हैं कि आपको पसंद आया होगा । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप कमेंट मे बता सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे ।
सपने में खुद को बच्चा होते हुए देखना शुभ होता है जाने इसके मतलब और अनुभव ।
सपने मे टूटा हुआ घर देखना होता है अशुभ जाने भारतीय मान्यताएं।
सपने मे कपड़े जलते हुए देखना अशुभ संकेत जाने रियल लोगों के अनुभव
सपने मे पुलिस का पकड़ना मतलब कुछ बुरा होने वाला है।
सपने में कुआं खोदना देखना कैसा होता है जाने पूरे मतलब पूरे विस्तार से
सपने मे फांसी लगाई तो होगा आपके साथ बुरा ही बुरा सतर्क हो जाएं यारो
मेरा नाम पूजा है। और मैं इस ब्लॉग पर ज्योतिष से जुड़े विषय ड्रीम और वशीकरण , को कवर करती हूं । मैं इससे जुड़ा एक चैनल भी चलाती हूं । आप हमसे जुड़ सकते हैं। इन चीजों के उपर लिखने का मुझे 5 साल का अनुभव है। ड्रीम और वशीकरण , ज्योतिषी की जानकारी दर्शकों को प्रदान करने का काम करती हूं । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप मुझे मेल कर सकते हैं। मैं आपकी मदद करने की कोशिश करूंगी । ,
poojagudeshar@gmail.com
