dant dard jhadne ka mantra की लिस्ट हम आपको दे रहे हैं। रियल अनुभवों के साथ । दोस्तों आज मैं आपको कुछ रियल बातें बताने वाला हूं। कुछ रियल अनुभवों को बताने वाला हूं। ताकि आपको पता चले कि दांत दर्द मे किस तरह से चीजें काम करती हैं। बहुत से लोग कहेंगे कि यह सब झूंठ है। मगर यह सब कुछ हमने खुद अनुभव किया है। और पूरी तरह से सच है। खैर कुछ साल पहले मेरे एक दांत मे काफी अधिक दर्द हुआ । मैं सीधा अस्पताल गया तो मुझे पेरासिटामोल दवा देदी गई , और सूजन को कम करने की दवा देदी गई । मैं घर वापस आया , उन दवाओं को खाया मगर कुछ खास आराम नहीं पड़ा तो काफी परेशान हो गया । फिर किसी ने मुझे बताया कि गांव मे भगतजी जोकि गोगाजी महाराज के मेड़ी पर पूजा पाठ करते हैं , वे झाड़ा देते हैं। उनके पास जाओ और फिर मैं तीन दिन उनके पास गया और मेरा दांत का दर्द पूरी तरह से गायब हो गया। इस तरह से मुझे काफी आराम मिला । दो बार मेरे दांत मे दर्द हुआ दोनों बार ही झाड़े की मदद से ठीक हुआ ।
इसी तरह से कुछ समय पहले मेरी मां के भी दांत मे दर्द हुआ । उनका मसूड़ा पूरी तरह से फूल गया और इतना अधिक दर्द हो रहा था कि पूछो मत । उसके बाद हमने उनको अस्पताल नहीं ले जाने का मन बनाया और झाड़ा लगाने का प्लान बनाया 3 दिन झाड़ा लगाया । उसके बाद दांत का दर्द पूरी तरह से ठीक हो गया और सूजन भी गायब हो चुका था ।
इसलिए आपको एक बता बता देना चाहता हूं कि उसी दांत के दर्द को ठीक करने के लिए आपको हजारों रूपये अस्पताल के अंदर खर्च करने पड़ सकते हैं। और भारत जैसे गरीब देश मे रहने वाले अधिकतर लोगों के पास जॉब तक नहीं है , तो कैसे पैसा खर्च करेंगे। किसी भी डॉक्टर को यह बात पसंद नहीं आएगी । लेकिन यही सच है। हर चीज को वैज्ञानिकता से नहीं देखा जा सकता है। वैज्ञानिकता आपको आती है , इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सोसल साइंस आएगी । इसका यह मतलब नहीं है कि आपको मनौविज्ञान आएगा ।
dant dard mantra यदि मुझे दांत मे दर्द है तो मैं क्या करूं ?

दोस्तों आपको भी दांत के अंदर दर्द है , तो सबसे सरल तरीका यह है कि आप किसी ऐसे इंसान का पता करें , जोकि झाड़े वैगरह को जानता है। और उससे दांत मे दर्द ठीक होता है। अपने आस पास आपको पता करना चाहिए । ऐसे इंसान लगभग हर जगह पर मिल जाते हैं। काफी दुर्लभ हैं। मगर यदि आप ठीक ढंग से पता करेंगे , तो मिल ही जाएंगे। हो सकता है कुछ लोग मामूली पैसा भी लेते हों। लेकिन ठीक हो जाना चाहिए । लेकिन अधिकतर लोग आपसे पैसा नहीं लेंगे।
दांत दर्द को झाड़ने का मंत्र और टोटका
दोस्तों नीचे दिये गए मंत्र का प्रयोग आप तभी कर सकते हैं। तब आप इसको ढंग से सिद्ध करलें। मंत्र को सिद्ध करने के बाद रोगी को सामने बिठाकर नीम की सींक से उनचास बार मंत्र को पढ़कर झाड़ा दें तो दांत दर्द दूर हो जाता है। इसको 49 बार पढ़कर दर्द वाले दांत की तरफ फूंक मारने से समस्याएं दूर होती हैं।
ओम काली महाकाली
काला पीला कीड़ा गलावै
दर्द दांतों का फलाने का जाए ।
दोस्तों मंत्र काफी सरल है। मगर बिना सिद्ध किये यह काम नहीं करेगा । तो आपको सबसे पहले सिद्ध करने के लिए अपने गुरू का परामर्श लेना होगा ।
नीम की दातुन और मंत्र
दोस्तों यह एक खास प्रकार का प्राचीन काल का मंत्र है। और इसके लिए आपको सुबह सूर्यादय से पहले नीम की एक दातूंन को तोड़ लेना होगा । उसके बाद उसके उपर आपको पानी को छिड़कने के बाद नीचे दिये गए मंत्र को बोलना है। “ॐ नीम देवी, तू दांत के कीड़े को खा, दर्द को दूर कर, जैसे सूर्य की किरणें अंधकार को दूर करती हैं।” इस तरह से आप अपने दांत के दर्द को दूर कर सकते हैं। और यह काफी अधिक फायदेमंद भी है।
लौंग और आंक के पत्ते का चमत्कार।
दोस्तों दांत के दर्द को दूर करने का यह भी एक टोटका है। आपको इसके लिए 3 लौंग लेने हैं। और एक आक के पत्ते के अंदर इनको रखकर बंद कर देना होगा । इस पोटली को अपने गले के अंदर बांध लेना होगा । पोटली बांधते समय एक खास किस्म का मंत्र बोले ।
मंत्र इसक प्रकार से है। “ॐ नमो भगवते, दांत दर्द को हरो,
जैसे सूर्य अस्त होता है, वैसे यह दर्द नष्ट हो।” इस मंत्र को 108 बार जाप करें। ऐसा करने से भी दांत के दर्द मे आराम मिलता है।
dant dard jhadne ka mantra दांत का दर्द निवारक खतरनाक मंत्र ।
मंत्र इस प्रकार से है।
ओइम् नमो कीड़वे तू कुँडकुँडाजा, लाल पूंछ तेरा मुख काला।
मैं तोहिं पूछूँ कहां ते आया, तोड़ मांस सबको क्यों खाया।
अब तू जाय भस्म हो जाय, गुरु गोरखनाथ के लागूं पायं।
शब्द सांचाय पिण्ड काचा, फुरोमन्त्र ईश्वरोवाचा।
उपर वाले मंत्र की मदद से यदि आप नीम की टहनी को तोड़कर दांत दर्द मे झाड़ा देते हैं। तो यह एक बहुत ही अच्छा तरीका है। और इसकी मदद से दांत के दर्द को दूर किया जा सकता है।
सुपारी का टोटका ।
एक सफेद धागे (जनेऊ) में एक सुपारी बांधें और उसे दर्द वाले दांत के उल्टे हाथ (यदि दांत बायीं तरफ है तो दायें हाथ) की कलाई पर बांधें।
मंत्र: बांधते समय बोलें:
“ॐ ह्रीं दांत देवता, प्रसन्न होओ,
यह दर्द शांत करो, जैसे गंगा में जल शांत।”
हालांकि इस तरह के मंत्र का प्रयोग भी अनुभवी इंसान की मदद से किया जाना काफी अधिक जरूरी होता है। नहीं तो यह काम नहीं करते हैं।
सेंहुड़ की जड़ का टोटका
सेंहुड़ (जिसे थूहर, सेहुंड या मिल्क बुश भी कहा जाता है) एक विशेष प्रकार का पौधा है, जिसे भारत में बेहद पवित्र और जादुई शक्तियों वाला माना जाता है। यह वैसे पौधों में से एक है जिसका इस्तेमाल टोने-टोटके, ज्योतिष उपाय और पूजा-पाठ में सबसे ज्यादा किया जाता है। आपको यदि दांत दर्द की समस्याएं हो रही हैं तो इसकी जड़ को अपने दर्द वाले दांत के नीचे आपको दबा लेना चाहिए । इससे दांत दर्द दूर हो जाएगा ।
गायत्री मंत्र का टोटका ।

दोस्तों यदि आपके दांत के अंदर दर्द हो रहा है। तो आपको गायत्री मंत्र का जाप करना भी काफी अधिक फायदेमंद हो सकता है। सबसे पहले किसी भी ग्रहण के समय गायत्री मंत्र को ग्रहण काल मे एक माला जाप करके सिद्ध करलें। या फिर सिद्ध करने के तरीकों के बारे मे गूगल पर सर्च करें। उसके बाद जब भी कोई दांत दर्द का रोगी आए तो उससे एक बड़ी कील मंगवाएं और उसके दांत के उपर एक हाथ रखें और फिर कील को नीम के पेड़ के अंदर ठोक दें। इस दौरान मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से धीरे धीरे दांत का दर्द दूर हो जाएगा ।
एक ऐसा पेड़ जो आपके दांत दर्द को कम कर सकता है।
दोस्तों क्या आपने एक ऐसे पेड़ के बारे मे सुना है , जोकि आपके दांत दर्द को ठीक कर सकता है ? इसको चमत्कारी पेड़ हम कह सकते हैं।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज से सामने आया है. यहां एक इमली एक पेड़ है,वहां पर कई जानकारों ने बताया कि यह पेड़ काफी साल पुराना है। और यहां पर कई सारे लोग मंगलवार और शनिवार को झाडू फूंक करवाने आते हैं। सबसे पहले वे झाड़ा लगाते हैं ।और फिर उनसे पेड़ के अंदर एक कील को ठुकवाया जाता है। और सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब तक कई सारे लोग यहां से ठीक होकर जा चुके हैं।
तो दोस्तों इस पेड़ के पास दांत दर्द को ठीक करवाने के लिए सिर्फ हिंदु ही नहीं आते हैं। इसके अलावा मुस्लिम भी यहां पर आते हैं , और अपने दांत के दर्द से आराम पाते हैं।
दोस्तों इस तरह की चीजें भारत के अंदर ही हो सकती हैं। हालांकि विदेशों के अंदर भी यह सब होता है। मगर उतना अधिक नहीं होता है। यदि आपके दांत का दर्द किसी मंत्र से या फिर किसी पेड़ से ठीक हो रहा है , तो इसके अंदर बुराई क्या है। आपका एक पैसा नहीं लग रहा है। इसमे क्या बुराई है ? यही बात असल मे बड़ी बड़ी कंपनियों को हज्म नहीं होती है। और इन चीजों को अंधविश्वास कहकर प्रचारित किया जाता है। जिन मिडिया हाउस पर आप भरोशा करते हैं। उनको भर भर के पैसा खिलाया जाता है। और वे अंधविश्वास अंधविश्वास चिल्लाते हैं। जबकि उन्हीं की वेबसाइट पर आप जाकर देखोगे तो इस तरह के ही हजारों लेख मिल जाएंगे , जोकि उनके अनुसार अंधविश्वास होते हैं। कहने का मतलब यही है कि उनको ना तो अंधविश्वास से मतलब होता है। ना विश्वास से उनको मतलब होता है पैसों से जंहा से पैसा आए , वे बस वही करते हैं। दांत का दर्द का मंत्र आपको पसंद आया होगा । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।
झाड़ा/पारंपरिक पद्धति से दांत दर्द में राहत का अनुमानित आंकड़ा (जनश्रुतियों के आधार पर)
| श्रेणी (अनुभव के आधार पर) | लोगों का प्रतिशत (अनुमानित) | अनुभव का प्रकार |
| पूर्ण और तुरंत राहत | 40% – 50% | लोग दावा करते हैं कि झाड़ा लगवाते ही दर्द पूरी तरह गायब हो गया और दोबारा नहीं हुआ। |
| अस्थायी राहत (कुछ समय के लिए) | 20% – 25% | दर्द दब जाता है या कम हो जाता है, लेकिन कुछ दिनों या हफ्तों बाद फिर से महसूस होता है। |
| दर्द में आंशिक कमी | 15% – 20% | दर्द पूरी तरह तो खत्म नहीं होता, लेकिन इतना कम हो जाता है कि बर्दाश्त किया जा सके। |
| कोई असर नहीं | 10% – 15% | कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें झाड़े के बाद कोई फर्क महसूस नहीं होता। |
घर मे दो मुंह वाला सांप दिखा तो होने वाले हैं माला माल आप भी ।
शिवमंदिर मे डमरू चढ़ाने के बाद क्या हुआ इन लोगों के साथ ?
कुश्ती जीतने मे काम आएंगे यह खतरनाक मंत्र सावधानी से करें प्रयोग
कुत्ते को मारने से होते हैं यह नुकसान जानें लोग क्या कहते हैं जाने इंसानी अनुभव
मेरा नाम पूजा है। और मैं इस ब्लॉग पर ज्योतिष से जुड़े विषय ड्रीम और वशीकरण , को कवर करती हूं । मैं इससे जुड़ा एक चैनल भी चलाती हूं । आप हमसे जुड़ सकते हैं। इन चीजों के उपर लिखने का मुझे 5 साल का अनुभव है। ड्रीम और वशीकरण , ज्योतिषी की जानकारी दर्शकों को प्रदान करने का काम करती हूं । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप मुझे मेल कर सकते हैं। मैं आपकी मदद करने की कोशिश करूंगी । ,
poojagudeshar@gmail.com
