बिल्ली को विज्ञान में क्या कहते हैं बिल्ली का वैज्ञानिक नाम क्या है

बिल्ली को विज्ञान में क्या कहते हैं,‌‌‌ बिल्ली का वैज्ञानिक नाम Felis catus/Felis Domestica ( फेलिस डोमेस्टिका ) है

बिल्ली के बारे मे हम सभी अच्छी तरह से जानते ही हैं। बिल्ली की कई सारी प्रजातियां होती हैं। हमारे घरों मे आसानी से बिल्ली देखने को मिल जाती है। बिल्ली एक मांसहारी जानवर होती है। हालांकि यह शाकहारी चीजों का भी सेवन कर लेती है। यदि आपने कभी बिल्ली को रोटी डाला हो तो वह उसे भी खा लेती है।

‌‌‌आजकल बिल्ली को घरों के अंदर पाला जाता है। क्योंकि कई लोगों को बिल्ली काफी पसंद होती हैं। ऐसी स्थिति के अंदर बिल्ली काफी मजेदार हो सकती है। यदि आपके घर मे बिल्ली है तो आप इसकी मदद से मनोरंजन कर सकते हैं। यह मनोरंजन का एक अच्छा साधन हो सकती है।

‌‌‌बिल्ली मनुष्यों के साथ काफी लंबे समय से रहती आई है।क्या आपने कभी बिल्ली पाली है ? यदि आपने कभी बिल्ली पाली है तो उसका अनुभव आपका कैसा रहा ? इस बारे मे हमें बताएं । दोस्तों बिल्ली पालना कई मायने मे काफी फायदेमंद हो सकता है।

बिल्लियों का मज़बूत और लचीला शरीर, तेज़ अभिक्रियाएँ, संकुचन योग्य पंजे और छोटे शिकार को मारने के लिए रूपांतरित दाँत होते हैं। आपको बतादें कि बिल्ली किसानों के लिए काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि यह चूहों का सेवन करती है और चूहे किसानों के दुश्मन होते हैं। क्योंकि वे फसल को नष्ट कर देते हैं।

‌‌‌प्राचीन मिस्र के लोग बिल्ली को पालते ही नहीं थे वरन उनकी पूजा भी करते थे । ऐसा करने का कारण यह था कि वहां पर उनकी एक देवी भी बिल्ली का रूप धारण कर सकती थी। इसके अलावा बिल्ली जो मर जाति थी उसका शरीर भी सुरक्षित रखा जाता था ताकि उनको सदा सदा के लिए मुक्ति मिल सके ।

बिल्ली को विज्ञान में क्या कहते हैं

class="wp-block-heading">‌‌‌बिल्ली 9,500 पहले से ही मनुष्यों के साथ रह रही है

दोस्तों आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिल्ली इंसानों के साथ कोई आज से नहीं है। वरन आज से 9,500 साल से ही बिल्ली इंसानों के साथ रह रही है।2004 मेंफ्रांस के पुरातत्वविदों ने साइप्रस में 9,500 साल पुरानी बिल्ली की कब्र की खोज की थी। जिससे ‌‌‌ यह पता चलता है कि इंसानों के साथ बिल्ली कोई आज से नहीं रह रही है वरन आज से काफी पुराने समय से भी बिल्ली रह रही है। जोकि काफी अदभुत बात हो सकती है।

‌‌‌बिल्ली अपने जीवन का 70 फीसदी हिस्सा सोने मे बिता देती हैं

दोस्तों आपको यह जानकार हैरानी होगी कि बिल्ली अपने जीवन का 70 फीसदी तक हिस्सा सोने के अंदर बिता देती हैं।बिल्ली आमतौर पर दिन मे 16 घंटे तक सोती हैं। आपको बिल्ली की यह बात काफी कैसी लंगी कमेंट करके बताएं ।

अलास्का शहर की मेयर कभी एक बिल्ली भी रह चुकी है

दोस्तों क्या आपको पता है कि अलास्का शहर की बिल्ली भी एक मेयर रह चुकी है। लेकिन यह घटना सच है।एक नारंगी टैब्बी बिल्ली जिसे कहा जाता है स्टब्स20 साल तक अलास्का के एक छोटे से शहर तालकीतना के मेयर रहे! उनके पास कई निर्विरोध चुनाव थे और हालांकि उनके पास कोई विधायी शक्ति नहीं थी।

अब तक की सबसे लंबी बिल्ली का रिकॉर्ड 48.5 इंच . है

दोस्तों यदि हम बात करें सबसे लंबी बिल्ली की तो अब तक सबसे लंबी बिल्ली स्टीवी नामक यह बिल्ली थी जोकि 48.5 इंच तक था।पहले सबसे लंबी बिल्ली का रिकॉर्ड19.05 इंच लंबा आर्कटुरस का था।

‌‌‌दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली के पास हैं 7 मिलियन

दोस्तों क्या आपने सोच है कि दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली के पास कितने पैसे हो सकते हैं ? तो आपको यह जानकार हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे लंबी बिल्ली के पास 7 मिलियन तक पैसा है। इतना पैसा तो किसी इंसान के पास भी नहीं हो सकता है।

दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्सब्लैकी है। जब उनके करोड़पति मालिक का निधन हो गया तो उन्होंने अपनी वसीयत में अपने परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया और अपनी बिल्ली के नाम इतना पैसा कर दिया ।

बिल्लियाँ ऊंट और जिराफ की तरह चलती हैं

आपने यदि कभी बिल्ली को ध्यान से देखा होगा तो आप देख सकते हैं कि बिल्ली उंट और जिराफ की तरह चलती हैं। इसके सबसे पहले दो दाहिने पैर उसके बाद बाएं पैर चलेंगे जोकि अपने आप मे एक अजीब हो सकता है।

आइजैक न्यूटन ने बिल्ली के दरवाजे का आविष्कार किया

आइजैक न्यूटन के पास बिल्ली थी। और जब वे काम करते थे तो उनकी बिल्ली लगातार दरवाजे के उपर दस्तक देती थी। जिससे कि वे काफी परेशान हो गए थे और उसके बाद उन्होंने ऐसे दरवाजे का आविष्कार किया कि बिल्ली उस दरवाजे पर टकराएं तो किसी तरह की तेज ‌‌‌ आवाज ना आ सके ।

1963 में एक बिल्ली अंतरिक्ष में गई थी

बिल्ली को विज्ञान में क्या कहते हैं

ऐसा नहीं है कि अंतरिक्ष के अंदर केवल मानव ही गए थे । एक बिल्ली थी जोकि अंतरिक्ष के अंदर गई थी। यह सन 1963 ई की बात है। तो बिल्ली अंतरिक्ष की शैयर भी कर चुकी है।

प्राचीन मिस्रवासी अपनी बिल्लियों के मरने पर अपनी भौहें मुंडवाते थे

दोस्तों बिल्ली के बारे मे एक अन्य रोचक तथ्य यह है कि प्राचीन मिस्र के लोग 440 BC पूर्व  अपनी मौंहें मुंडवाते थे । हालांकि वे ऐसा तभी करते थे जब बिल्ली मर जाती थी।

दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली 38 साल की थी

वैसे बिल्ली की उम्र कम ही होती है। यदि हम बात करें सबसे उम्रदराज बिल्ली की तो इसकी उम्र 38 साल की थी।3 अगस्त 1967 को जन्मे Creme Puff, 6 अगस्त 2005 तक जीवित रहे। हालांकि बिल्ली अपने आप मे एक रिकॅार्ड कायम कर गई थी।

एक घरेलू बिल्ली 30mph तक की गति तक पहुंच सकती है

यदि आप सोच रहे हैं कि बिल्ली तेज नहीं दौड़ सकती है तो आप गलत सोच रहे हैं तो आपकी बिल्ली 30mph तक पहुंच सकती है। और यह गति काफी तेज होती है।अक्सर बिल्ली की दौड़ कुत्ते से भी काफी तेज होती है।

‌‌‌उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा यदि आपके कुछ विचार है तो हमें कमेंट करके बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप हमें इसके बारे मे पूछ सकते हैं।

कुत्ता को संस्कृत में क्या कहते हैं? कुक्कुर:

कुत्ता को संस्कृत में क्या कहते हैं? कुक्कुर:

हिरण को संस्कृत में क्या कहते है मृग hiran in sanskrit

तोता को संस्कृत में क्या कहते हैं शुक, कीरः

कबूतर को संस्कृत में क्या कहते हैं kabutar ko sanskrit mein

अंगूर को संस्कृत में क्या कहते हैं द्राक्षाफलम्

खुदा हाफिज का अर्थ Khuda Hafiz meaning in hindi

salam kis bhasha ka shabd hai सलाम किस भाषा का शब्द है

ivermectin tablets use in hindi, और दुष्प्रभाव व सावधानियां

nestor tablet uses in hindi उपयोग और सावधानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *