मीन राशि की 25 गुप्त बातें नहीं जाना तो क्या जाना

मीन राशि की गुप्त बातें के बारे  मे  हम आपको बताने वाले हैं। मीन राशि का प्रतीक मछली होता है , और यह राशि चक्र की अंतिम राशि होती है।इस लेख के अंदर हम मीन राशि की गुप्त बातों के बारे मे जानने का प्रयास करते हैं।इस राशि वालों के लिए शुभ रंग सफेद होता है। और शुभ अंक​ 2 होता है।यदि आपकी राशि ​मीन है , तो आप अपने स्वाभाव के बारे मे  यहां पर जान सकते हैं।

मीन राशि की गुप्त बातें प्यार के बारे मे किसी को नहीं बताते हैं

मीन राशि वालों की सबसे बड़ी खास बात यह होती है , कि यह संकोची स्वाभाव के होते हैं , और अपने प्यार के बारे मे किसी को भी आसानी से नहीं बताते हैं । यह अपने प्यार को दिल मे दबाकर रखते हैं। अपनी शर्म के चलते किसी को कह नहीं पाते हैं। लेकिन यह अपने प्रेमी से मन ही मन बहुत अधिक प्यार करते हैं।

नए माहौल इनको काफी पसंद आते हैं

meen rashi ki gupt bate

मीन राशि वालों की एक अन्य खास बात यह होती है , कि यह किसी भी तरह के माहौल के अंदर खुद को बहुत ही आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। यदि आप इनको नए माहौल मे लाते हैं , तो बहुत ही जल्दी ही यह नए माहौल के अंदर रहना सीख जाते हैं। जोकि इनके अंदर के बदलाव के बारे मे बताता है। समय के अनुसार यह खुद को बदलने मे काफी अधिक सक्षम होते हैं। मीन राशि वाले उन लोगों की तरह नहीं होते हैं , जोकि खुद को काफी जल्दी नहीं बदल पाते हैं। इनको एडजस्ट करना बहुत ही अच्छे से आता है , आप इस बात को समझ सकते हैं।

class="wp-block-heading">प्यार मे काफी अधिक रोमांटिक हो जाते हैं

दोस्तों आपको बतादें कि मीन राशि वाले लोग प्यार के अंदर काफी अधिक रोमांटिक हो जाते हैं , और प्यार मे हद से गुजर जाने का गुण इनके अंदर होता है। यह प्यार को परी क​थाओं की तरह देखते हैं। हालांकि कई बार इस चक्कर मे इनको निराशा भी हाथ लगती है। मगर क्या करें यह सब ऐसे ही होते हैं। जीवन मे प्यार के प्रति यह काफी अधिक लालायित रहते हैं। रोमांच करने वाले साथी इनको बहुत अधिक पसंद आते हैं।

खूबसूरती पर होते हैं फिदा

मीन राशि की एक अन्य खास बात यह होती है , कि यह प्यार के मामले मे खूबसूरती पर काफी अधिक फिदा हो जाते हैं। खूबसूरती इनको बहुत अधिक पसंद होती है। यदि कोई खूबसूरत इंसान इनके दिल को भा जाता है , तो उसके बाद यह जल्दी ही उसे प्यार कर बैठते हैं। या उसको अपना दिल दे देते हैं।

अपने प्यार के खातिर सब कुछ लुटा देते हैं

मीन राशि के लोगों की यह भी एक खासियत होती है , कि यह अपने प्यार की खातिर सब कुछ लुटा देते हैं। एक बार यदि यह किसी के प्यार मे पड़ जाते हैं , तो उसके बाद इनको किसी और चीज की चिंता नहीं होती है। सब कुछ गवाने मे यह संकोच नहीं करते हैं। लेकिन यदि इनको प्यार मे धोखा मिल जाता है , तो उसके बाद यह बुरी तरह से टूट भी जाते हैं।

सच्चे प्यार को हमेशा पसंद करते हैं

मीन राशि के लोग हमेशा सच्चे प्यार की तलास मे रहते हैं। यदि कोई इनको प्यार मे धोखा देता है , तो इस तरह का इंसान इनको जरा भी पसंद नहीं आता है। लेकिन सच्चा प्यार मिलना कई बार इनको काफी कठिन होता है। सुंदरता का अधिक महत्व देने की वजह से यह अक्सर धोखा खा जाते हैं।

वासना की आग इनके अंदर अधिक हो सकती है

देखिए वैसे तो अपवाद हर जगह पर होते हैं। लेकिन मीन राशि के बारे मे यह कहा गया है , कि इनके अंदर वासना की आग काफी अधिक होती है। और अपने प्रेमी के साथ यह शारीरिक संपर्क बनाने मे काफी अधिक दिलचस्पी रखते हैं।

प्यार मे यह किसी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं

मीन राशि की एक खास बात यह होती है , कि यह प्यार मे नीच उंच या जाति बिरादरी आदि का कोई फर्क नहीं देखते हैं , बस यदि इनका दिल किसी के उपर आ जाता है , तो उससे प्यार करने लग जाते हैं। उसके बाद सभी तरह के बंधनों को तोड़ने मे भी इनको किसी भी तरह का संकोच नहीं होता है।

एक से अधिक विवाह होने की संभावना अधिक रहती है

मीन राशि वालों की गुप्त बात यह भी होती है , कि इनका एक से अधिक विवाह होने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं। हालांकि ऐसा क्यों होता है ? इसके बारे मे जानकारी नहीं है। लेकिन यह सब बताया गया है।

मीन राशि के लोग काफी अधिक भावुक होते हैं

meen rashi ki gupt bate

मीन राशि के लोग काफी अधिक भावुक होते हैं। यदि कोई इनको भला बुरा कह देता है , तो जल्दी ही इसकी चोट इनके दिल पर लग जाती है , और इसकी वजह से यह रोने भी लग जाते हैं। इनको चाहिए कि भावुक होना ठीक हो सकता है , लेकिन सब कुछ एक सीमा के अंदर हो तभी फायदेमंद होता है। किसी भी चीज की अति नुकसानदायी होती है।

प्यार मे खुद को कंट्रोल करना कठिन

मीन राशि के लोग प्यार मे यदि पड़ जाते हैं , तो फिर यह खुद को कंट्रोल करना काफी अधिक कठिन हो जाता है , यह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाने की वजह से कई बार सब कुछ गंवा देते हैं , तो प्यार मे भी कंट्रोल करना जरूरी होता है।

इनकी सबसे बड़ी खास बात तो यह होती है , कि यह अपने प्रेमी से अधिक समय तक दूरी बनाकर नहीं रख सकते हैं।इनको अपने प्रेमी संग रहना काफी अधिक पसंद होता है।

थोड़े आलसी किस्म के होते हैं मीन राशि के लोग

आपको बतादें कि ​मीन राशि वाले लोग आलसी होते हैं। कई बार छोटे छोटे कामों को करने मे भी यह काफी अधिक समय लगा देते हैं , जोकि एक अच्छी बात नहीं है , इनको अपने आलस्य को दूर करने की दिशा मे काम करना चाहिए । आलस्य यदि अधिक है , तो उसका उपाय करना जरूरी है।

काफी धार्मिक होते हैं मीन राशि के लोग

आपको बतादें कि मीन राशि के लोग काफी अधिक धार्मिक होते हैं। दया धर्म के उपर इनकी काफी अधिक ​रूचि होती है। और आत्मा परमात्मा के बारे मे यह लोग काफी अच्छा ज्ञान रखते हैं। इन सब चीजों के बारे मे यह हमेशा जानने का प्रयास करते हैं।और इनको अपने जैसा ही दया और धर्म वाला इंसान काफी अधिक पसंद आता है।

खुद की उपेक्षा करना पसंद नहीं होता है

मीन राशि के जातक हमेशा यही चाहते हैं , कि वे जंहा पर भी जाएं । उनको उचित मान सम्मान मिले । लेकिन कई बार यदि इनकी उपेक्षा की जाती है , तो उसकी वजह से यह काफी अधिक निराश हो जाते हैं। और सुस्त दिखाई देने लग जाते हैं। अपनी उपेक्षा करने को यह काफी अधिक सिरियसली ले लेते हैं।

जिद्दी किस्म के होते हैं मीन राशि के लोग

मीन राशि के लोग जिद्दी  किस्म के होते हैं। यदि यह मन मे एक बार कुछ ठान लेते हैं , तो उसके बाद यह उसको पुरा करके ही दम लेते हैं। और कई बार अपनी जिद्दीपन  की वजह से इनको काफी अधिक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

क्योंकि कई बार यह लगत चीजों के अंदर जिद्दीपन अपना लेते हैं , जोकि इनके लिए जरा भी सही नहीं होता है , इसकी वजह से इनको मुंह की खानी पड़ती है।

दयालू होते हैं मीन राशि के लोग

मीन राशि के लोग काफी अधिक दयालु होते हैं , इनके अंदर दया काफी कूट कूट कर भरी होती है। दयालु होने की वजह से यह हर किसी की मदद करने को अच्छा मानते हैं। और अपने यार दोस्तों की जरूरत पड़ने पर काफी अधिक मदद भी करते हैं।

काफी मेहनती होते हैं

मीन राशि वाले जातक काफी अधिक मेहनती होते हैं। हालांकि दूसरों से भी यह यही अपेक्षा करते हैं , कि वे अधिक से अधिक मेहनत करें । ताकि जीवन को सुंदर बनाया जा सके । कामचोर लोग इनको जरा भी पसंद नहीं आते हैं। अपने जीवन को मेहनत की मदद से काफी अधिक आसान बनाने का काम करते हैं।

रिलेशनशिप मे अहंकारी नहीं होते हैं

यदि ​मीन राशि के लोग किसी के साथ रिलेशनशिप के अंदर आ चुके हैं , तो यह जरा भी अहंकारी नहीं होते हैं। यह अहंकार का परित्याग कर देते हैं , और झुकने मे किसी भी तरह का यह संकोच नहीं करते हैं। यही कारण है , कि यह अपने रिश्ते को आगे लेकर जाने की क्षमता रखते हैं।

सपनों की दुनिया मे विचरण करते हैं

मीन राशि के लोगों की एक खास बात यह भी होती है , कि यह सपनों की दुनिया के अंदर विचरण करने वाले होते हैं। यह तरह तरह के सपने देखना पसंद करते हैं। भले ही उन सपनों का रियलटी मे कोई रिलेशन ना हो । लेकिन उसके बाद भी सपने देखना इनकी आदत होती है।

कई बार तो यह अपने सपनों की दुनिया के अंदर इतने अधिक खो जाते हैं , कि इनको हकीकत और सपनों की दुनिया के बारे मे समझ ही नहीं हो पाती है।

अपनी स्वतंत्रता से करते हैं प्रेम

मीन राशि के लोग अपनी स्वतंत्रता से अच्छा खासा प्रेम करते हैं। इनको अपनी स्वतंत्रता के अंदर दखल देना पसंद नहीं होता है। यदि कोई इनकी स्वतंत्रता को कोई बाधित करता है , तो यह उससे दूरियां बना लेते हैं। यही इनकी सबसे बड़ी खास बात होती है।

समस्याओं को झेलने की क्षमता कम होती है

आपको बतादें कि मीन राशि के लोगों के अंदर समस्याओं को झेलने की क्षमता काफी कम होती है। यह अपने जीवन के अंदर यदि कोई समस्याएं बार बार आ रही हैं , तो यह उसको झेल नहीं सकते हैं। इसकी वजह से यह कई बार इतने अधिक परेशान हो जाते हैं , कि खुद को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।इसलिए यदि मीन राशि के लोग आपके साथ हैं , तो आपको इनकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करना चाहिए , ताकि सब कुछ सही हो सके ।

बुरी आदतों के जल्दी शिकार हो जाते हैं

मीन राशि के लोग बुरी आदतों के बहुत ही जल्दी शिकार हो जाते हैं। क्योंकि यह चीजों को झेलने मे उतने अधिक सक्षम नहीं होते हैं।बुरी आदतों के अंदर कई सारी हो सकती है। जैसे कि शराब पीना सीगरेट पीना अन्य तरह का नशा करना । कुल मिलाकर इनको भावनात्मक सहारे की बहुत अधिक जरूरत पड़ती है , ताकि यह खुद को सेफ कर सके ।यह अपने साथी से भावनात्मक सहारे की काफी अधिक उम्मीद रखते हैं।

संवेदनशील होते हैं मीन राशि के लोग

आपको बतादें कि मीन राशि के लोग काफी अधिक संवेदनशील होते हैं। यह किसी भी बात पर रो भी सकते हैं। दिल पर चोट लगने पर इनको अपने आप ही रोना आ जाता है। इसलिए आपको इनको ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए । जिससे कि इनके दिल को चोट लगे ।

भाग्यशाली होते हैं मीन राशि के लोग

मीन राशि के लोग काफी अधिक भाग्यशाली  होते हैं। इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है। पैसा ही पैसा इनके पास होता है। और अपनी मेहनत से यह सब कुछ कमाते हैं। और वैसे भी आजकल पैसा ही सब कुछ होता है , बिना पैसा के कुछ भी नहीं हो सकता है।यदि आपके पास पैसा नहीं है , तो कोई आपको पूछेगा भी नहीं ।

मीन राशि की गुप्त बातें लेख आपको पसंद आया होगा । यदि आपके मन मे इससे जुड़ा कोई सवाल है , तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *