होंठ फड़कने का मतलब जाने दुनिया भर के अंदर

होंठ फड़कने का मतलब hot fadakne ka matlab kya hai इसके बारे मे हम आपको जानेंगे विस्तार से ।सामुद्रिक शास्‍त्र एक ऐसा ग्रंथ है जिसके अंदर अंगों के फड़कने के बारे मे वर्णन मिलता है। आज हम बात करने वाले हैं। होंठ के फड़कने का क्या मतलब होता है। हालांकि विज्ञान की भाषा के अंदर होंठों को फड़कने का कोई मतलब नहीं होता है। लेकिन हम यहां पर विज्ञान की बात नहीं करने वाले हैं। यहां पर हम बात करने वाले हैं।  सामुद्रिक शास्‍त्र के बारे मे जिसके अंदर होंठों के फड़के को कुछ मतलब से जोड़ कर देखा जाता है।

वैसे आपको बतादें कि नीचे के होंठ के फड़कने का मतलब अलग होता है। और उपर के होंठ के फड़कने का मतलब अलग होता है। यहां पर विस्तार से इसके बारे मे बात करने वाले हैं ।

होंठ फड़कने का मतलब और अर्थ hot fadakne ka matlab kya hai

वैसे आपको बतादें कि उपर का होंठ हो या फिर नीचे का होंठ को अधिकतर केस के अंदर दोनों के फड़ने का मतलब शुभ ही होता है। हालांकि दुनिया भर के अंदर इसके कुछ अपवाद भी हो सकते हैं। जिसके बारे मे भी हम यहां पर बात करने वाले हैं। अक्सर होंठों को फड़कने को खुशी मिलना और किसी तरह की शुभ सूचना से जोड़कर देखा जाता है।

ऊपरी होंठ फड़कने का अर्थ और मतलब hot fadakne ka matlab kya hai

hot fadakne ka matlab kya hai

दोस्तों यदि आपका उपरी होंठ फड़कता है , तो इसके कुछ अलग तरह के मतलब होते हैं। सबसे पहले हम इसके बारे मे ही बात कर लेते हैं।

यदि आपका उपरी होंठ फड़क रहा है , तो इसका सबसे पहला मतलब यह हो सकता है , कि आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिल सकती है।यदि आपको शत्रु काफी अधिक परेशान कर रहे हैं। तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आपके शत्रु कमजोर पड़ने वाले हैं। और आप उनके उपर हावी हो सकते हैं। जोकि आपके लिए एक शुभ संकेत है।

आपके जीवन के संकट दूर होने का संकेत भी हो सकता है। यदि आपके जीवन के अंदर काफी अधिक संकट या जिसको हम परेशानी कहते हैं। वह चल रही है। तो उपरी होंठ का फड़कने का यह मतलब हो सकता है कि जल्दी ही आपके जीवन के अंदर आने वाले संकट दूर हो जाते हैं। यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। आप सुखमय जीवन की तरफ जाने वाले हैं।

इसके अलावा उपरी होंठ के फड़कने का यह भी मतलब हो सकता है , कि आपकी मुलाकात किसी ऐसे इंसान से हो सकती है। जिससे कि आप प्यार करते हैं। या आपके लिए वह बहुत अधिक मायेने रखता है। जैसे कि आपके पुराने प्रेमी से आपकी मुलाकात हो सकती है। इसलिए आपका उपरी होंठ फड़क रहा है। या फिर किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा यह नए दोस्त बनने के बारे मे भी संकेत देता है।

इसके अलावा आपके जीवन के अंदर खुशी आने के बारे मे भी संकेत देता है। आपके जीवन के अंदर ,खुशी के रूप मे कई सारी चीजें हो सकती हैं। खास कर आपको मनचाहा प्यार मिल सकता है। या फिर घर मे बच्चा पैदा हो सकता है। या फिर और कोई खुशी की खबर मिल सकती है।

बुरी चीजों से आजादी मिलने का संकेत भी यह हो सकता है। यदि आपके जीवन के अंदर अब तक कुछ बुरी चीजें चल रही थी , तो अब यह जल्दी ही दूर होने वाली हैं। और अच्छी चीजें आपके जीवन के अंदर प्रवेश कर सकती हैं।

यदि हम इस मामले मे चीनी मान्यताओं के बारे मे बात करें तो चीन के अंदर यह माना जाता है , कि उपर का होंठ फड़कने से सफलता मिल सकती है। मतलब आपको जल्दी से जल्दी जीवन के अंदर कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

नीचे का होंठ फड़कने का अर्थ और मतलब जानें

उपर के होंठ फड़कने का मतलब अलग होता है। उसी तरह से नीेचें के होंठ फड़कने का मतलब अलग होता है।जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि नीचे के होंठ फड़कने को भी शुभ ही माना जाता है। मगर इसके अर्थ अलग होते हैं ।

इसका सबसे पहला मतलब यह है कि आपको कहीं से धन मिलने वाला हो सकता है। यह संभव हो सकता है कि आपका रूका हुआ धन आपको फिर से मिल जाए । इसके अलावा आपके काम के अंदर तरक्की हो सकती है। जिससे आपको काफी बड़ा फायदा हो सकता है।

इसके अलावा नीचे के होंठ फड़कने का यह भी मतलब भी हो सकता है , कि आपके जीवन के अंदर नई शूरूआत हो सकती है। जीवन नई दिशा के अंदर जा सकता है। यह नई शूरूआत आपके अनुकूल होगी । जोकि आपके लिए एक बहुत ही अच्छी बात है।

नीचे के होंठ फड़कने को खुशखबरी से भी जोड़कर देखा जाता है। यह माना जाता है कि जल्दी ही कहीं ना कहीं से कोई ना कोई खुशखबरी मिल सकती है। संभव है कि वह हो सकता है , जिसके बारे मे आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे ।

कुछ लोग यह भी मानते हैं कि जब नीचे का होंठ फड़कता है , तो आपको मिठाई खाने को मिलती है। मतलब आपके घर पर कोई मिठाई लेकर आ सकता है या फिर आप किसी फंक्सन मे जा सकते हैं। वहां पर आपको मिठाई मिल सकती है।

दोनों होंठों का फड़कना

होंठ फड़कने का मतलब

दोस्तों यदि आपके दोनों होंठ एक साथ फड़कते हैं , तो इसको अशुभ या शुभ दोनों ही माना जाता है। तो ऐसी स्थिति के अंदर आपको सतर्क हो जाना चाहिए । कुछ लोग यह मानते हैं कि दोनों होंठों के फड़कने की वजह से पड़ोसी से या फिर किसी और से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि दोनों होंठों का फड़कना मान सम्मान प्राप्त होने का संकेत हो सकता है । आपको कौनसा फल मिलने वाला है ? इसके बारे मे पता नहीं है।

होंठ के किसी विशेष हिस्से का फड़कना

होंठ के किसी विशेष हिस्से का फड़कना भी अलग-अलग अर्थ रखता है। अगर दाहिने ऊपरी होंठ फड़क रहा है, तो इसका मतलब यह है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर बाएं ऊपरी होंठ फड़क रहा है, तो इसका मतलब यह है कि आपको कोई अच्छा मौका मिलने वाला है। अगर दाहिने निचले होंठ फड़क रहा है, तो इसका अर्थ है कि आपको कोई छोटी-मोटी परेशानी होने वाली है। अगर बाएं निचले होंठ फड़क रहा है, तो आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अफ्रिका मे होंठों का फड़कना बुरा भी माना जाता है

जैसा कि आपको हमने बताया कि भारत के अंदर होंठों का फड़कना अधिकतर केस के अंदर अच्छा ही माना जाता है। मगर अफ्रिका के अंदर होंठ का फड़कना बुरा और अच्छा दोनों ही  माना जाता है।

अगर किसी के होंठ लगातार फड़क रहे हैं, तो उन्हें किसी बुरी आत्मा या नकारात्मक ऊर्जा का असर उस इंसान पर हो सकता है। उस इंसान को अपना उपचार करवाने की जरूरत हो सकती है।इसके अलावा कुछ संस्कृतियों में, होंठ फड़कना किसी बीमारी या दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है।

अमेरिका मे उपर नीचें का होंठ फड़कने शुभ या अशुभ

यदि हम बात करें अमेरिका की तो वहां पर ऊपरी होंठ  का फड़कना काफी अच्छा संकेत माना जाता है। यदि वहां पर किसी का ऊपरी होंठ  फड़कता है , तो यह संकेत देता है , कि किसी सुखद समाचार या घटना का संकेत है, जैसे कि किसी से मिलने, किसी नए अवसर के प्राप्त होने, या किसी आर्थिक लाभ हो सकता है।

वहीं यदि किसी के नीचे का होंठ फड़क रहा है , तो उसको अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। किसी अशुभ समाचार या घटना का संकेत है, जैसे कि किसी से झगड़ा होने, किसी नुकसान के होने, या किसी बीमारी के अंदर आप फंस सकते हैं।

ईरान मे होंठ फड़कना शुभ या अशुभ

होंठ फड़कने का मतलब

यदि हम बात करें ईरान की तो वहां पर भी कुछ अमेरिका जैसी ही मान्यताएं मौजूद हैं। वहां पर उपर होंठ को फड़कना  धन, सुख-समृद्धि और अच्छी खबर मिलने का संकेत देता है। ऐसा माना जाता है। वहीं यदि नीचे का होंठ फड़क रहा है , तो यह बुरा माना जाता है।यह बीमारी, दुख-दर्द या किसी नुकसान का संकेत देता है।

कुल मिलाकर यदि हम न्ष्किर्ष पर पहुंचे तो कुछ जगहों पर उपरी होंठ का फड़कना तो अच्छा ही माना जाता है। मगर नीचे के होंठ को फड़कना कुछ जगहों पर अच्छा नहीं माना जाता है। अक्सर यह माना जाता है कि नीचे का होंठ फड़कना ​बीमारी और दुर्भाग्य का संकेत होता है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *